KBC 14: 6.40 लाख के इस सवाल पर अटके लेफ्टिनेंट कर्नल, क्या आप जानते हैं जवाब?
Kaun Banega Crorepati 14 अमिताभ बच्चन के क्विज शो केबीसी के हर एपिसोड में कोई न कोई दिलचस्प कंटेस्टेंट आता है। इस बार केबीसी के मंच पर लेफ्टिनेंट कर्नल गिरीश टंडन पहुंचे। जिन्होंने शो में काफी अच्छा खेला लेकिन 6.40 लाख के सावल पर अटक गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का फेमस क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14‘ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अमिताभ बच्चन होस्टेड इस शो में अब तक कई कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं और लाखों की भारी रकम जीतकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं केबीसी का मंगलवार का एपिसोड भी काफी दिलचस्प रहा। ये एपिसोड गिरीश टंडन के साथ आगे बढ़ाया गया। बता दें कि सोमवार को उनका खेल शुरू होने से पहले ही समय समाप्ति का हूटर बज गया था। बता दें कि खेल के दौरान बिग बी ने सवाल-जवाब के साथ ही सेना से जुड़े कई सवाल गिरीश से पूछे। खेल की शुरुआत गिरीश ने काफी शानदार तरीके से की, लेकिन वो 6.40 लाख के सवाल पर अटके गए। आइए बताते हैं वो सवाल आखिर क्या था और क्या आप उसका जवाब जानते हैं?
20 साल से सेना में कार्यरत हैं गिरीश
गिरीश टंडन सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। वो पिछले 20 साल से सेना में हैं। बिग बी कंटेस्टेंट से कहते हैं, ‘भारतीय सेना अनुशासन का सबसे उत्तम उदाहरण है। हम सब भी अगर उनकी आदतें अपने जीवन में लागू कर दें तो कितना अच्छा हो।‘ इसके साथ ही अमिताभ ने आर्मी में जाने की अपनी इच्छा भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अगर आज भी उनसे कहा जाए कि 3 महीने की ट्रेनिंग करनी है तो वो जाने के लिए तैयार हैं।
नहीं दे सके 6.40 लाख के सवाल का जवाब
गिरीश टंडन शो से 3.20 लाख की रकम जीतकर गए हैं, लेकिन 11 सवाल पर वो अटक गए। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने गिरीश टंडन से 11 सवाल जो कि 6.40 लाख के लिए ये सवाल पूछा था।
ये रहा सवाल
प्रश्न: 2022 में फिलीपींस के राष्ट्रपति के रूप में रोड्रिगो दुतेर्ते की जगह किसने ली थी।
इसके ऑप्शन थे:
A- लेनी रोब्रेडो
B- मैनी पैकियाओ
C- फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर
D- इस्को मोरेनो
गिरीश ने इसका जवाब देने के लिए अपनी आखिरी लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया, लेकिन वो फिर भी वो इसका जवाब नहीं दे पाए। इसका सही जवाब C- फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर था। इस तरह कंटेस्टेंट ने शो से 3.20 लाख ही जीतकर गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।