Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KBC 13: 12 लाख, 50 हजार के अंग्रेजी से जुड़े इस सवाल पर डॉ. अश्विनी ने किया क्विट, क्या आप जानते हैं इसका यही जवाब

    इस बार के शानदार शुक्रवार एपिसोड में दो दिग्गज हस्तियां अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे। इस बार के शानदार शुक्रवार एपिसोड में फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी शिरकत करेंगे। दोनों के कई प्रोमो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 01 Oct 2021 11:25 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Amitabh Bachchan Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' ने अबतक न जानें कितने लोगों के सपनों को पंख दिया है। इस शो से अबतक कई लोग लाखों, करोड़ों की रकम जीतकर जा चुके हैं। वहीं गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत रोल ओवर कंटेस्टेंट डॉक्टर अश्विनी कुमार सिन्हा के साथ हुई। अश्विनी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अमिताभ बच्चन संग इन्होंने खेल की शुरुआत की। इंडियान फोर्स में कार्यरत अश्विनी ने खेल की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की। अश्विनी शो से छह लाख 40 हजार रुपये की बड़ी रकम जीतकर घर गए हैं लेकिन अश्वनी 12 लाख, 50 हजार के सवाल का जवाब नहीं दे सकें और उन्हें खेल क्विट करना पड़ा। आइए जानते हैं आखिर क्या था वो सवाल?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    यह था प्रश्न:

    सवाल : अंग्रेजों ने क्या रोकने के लिए 'ग्रेट हेज ऑफ इंडिया' का निर्माण किया था?

    A- नमक की तस्करी

    B- पलायन कर रहे बागान मजदूर

    C- शरणार्थियों का आगमन

    D- राजनीतिक विद्रोह

    इस सवाल का सही जवाब 'नमक की तस्करी' था। खेल के नियमों के अनुसार कंटेस्टेंट को शो छोड़ने से पहले जवाब देना होता है। ऐसे में अश्वनी ने 'पलायन कर रहे बागान मजदूर' पर लॉक किया था जो कि गलत जवाब था।

    आपको बता दें कि शो के दौरान कंटेस्टेंट अश्विनी कुमार ने काम को लेकर कई सारी बातें शेयर कीं। वहीं उन्होंने पशु की सेवा और सुरक्षा को लेकर कई एक बहुत ही अच्छी बात कही थी। उनकी बात सुनकर अमिताभ बच्चन काफी इंप्रेस हुए थे। इस एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    बता दें कि इस बार के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में दो दिग्गज हस्तियां अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे। इस बार के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी शिरकत करेंगे। दोनों के कई प्रोमो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिसमें बिग बी दोनों से काफी मजेदार किस्से शेयर करते दिख रहे हैं।