Karan Johar ने शो झलक दिखला जा 10 को कहा अलविदा ! टेरेंस लुईस ने किया रिप्लेस
डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में करण जौहर बतौर जज के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं अब खबर है कि करण इस शो को अलविदा कह रहे हैं। करण अपने पर्सनल रीजन के कारण अपकमिंग वीक की शूटिंग नहीं कर पाएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Johar Replaced In Jhalak Dikhhla Jaa 10: टीवी का मोस्ट फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो के सभी कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। इस बीच शो में कई बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो के होस्ट मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने शो को अलविदा कहा था। वहीं अब एक और बड़ी हस्ती के शो से जाने की खबर सामने आ रही है।
करण जौहर छोड़ेंगे शो झलक दिखला जा
ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के जज करण जौहर अब झलक दिखला जा 10 को छोड़ रहे हैं। दरअसल, करण जौहर अपने पर्सनल रीजन की वजह से अपकमिंग वीक की शूटिंग को नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अब करण की जगह टेरेंस लुईस लेने वाले हैं।
टेरेंस करेंगे करण जौहर को रिप्लेस!
कहा जा रहा है कि, टेरेंस लुईस अपकमिंग एपिसोड में बतौर जज नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को रिप्लेस किया था। फैमिली इमरजेंसी की वजह से नोरा शूटिंग नहीं कर पाई थीं, तब उनकी जगह टेरेंस ने ली थी। बता दें इस शो के शुरुआत से करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने जज किया है।
झलक दिखला जा 10 के कंटेस्टेंट्स
इस शो में इन दिनों रुबीना दिलैक, निया शर्मा, नीति टेलर, फैसू, श्रीति झा, निशांत भट्ट जैसे नजर आ रहे हैं। बीते हफ्ते शो से पारस कलनावत और अमृता खानविलकर बाहर हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।