Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kapil Sharma के पिता बनने ही वायरल हुई पत्नी गिन्नी चतरथ की ये तस्वीर, बेबी शॉवर के दौरान बेटी अनायरा संग यूं दिया पोज

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 01 Feb 2021 06:18 PM (IST)

    कपिल शर्मा के पिता बनते ही उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये तस्वीर गिन्नी के बेबी शॉवर के दौरान की लग रही है। फोटो में आप देख सकते हैं कि गिन्नी का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

    Hero Image
    Kapil Sharma Wife Ginni Chatrath Baby Shower Photo With Daughter Anayra Viral On Social Media After Become Father

    नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के घर नन्हे मेहमान का स्वागत हुआ है। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ दूसरी बार मां बनी हैं। कपिल के घर सोमवार की सुबह बेटे ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी कपिल ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कपिल के पिता बनने की खबर सामने आते ही सेलेब्स और फैंस के की तरफ से उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। वहीं अब इसी बीच गिन्नी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ही रही है। ये उनके बेबी शॉवर के दौरान की तस्वीर है। इस तस्वीर को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kapil Is Love ❣️ (@kapil.is.love)

    कपिल शर्मा के पिता बनते ही उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये तस्वीर गिन्नी के बेबी शॉवर के दौरान की लग रही है। फोटो में आप देख सकते हैं कि गिन्नी का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वहीं वह अपनी बेटी अनायरा के साथ काउच पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं मां और बेटी दोनों ने मैचिंग कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वहीं गिन्नी ने सिर पर फ्लॉवर क्राउन पहन रखा है और हाथ में बेबी शेप्ड एक बलून पकड़ रखा है। वहीं अनायरा भी तस्वीर में बेहद ही क्यूट नजर आ रही है। 

    आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने आज सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दूसरी बार पिता बनने के लिए खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'नमस्कार, आज सुबह हमारे घर में बेटे ने जन्म लिया है। भगवान की कृपा से, बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। सभी को ढेर सारी प्यार, गिन्नी और कपिल।' 

    कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी साल 2018 दिसंबर में हुई थी। वहीं गिन्नी ने जुलाई में अपने प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं बीते साल 10 दिसंबर, 2020 को कपिल और गिन्नी की बेटी अनायरा एक साल की पूरी हुई है।