John Abraham बिपाशा बसु से ही नहीं इस 'बंगाली' एक्ट्रेस से भी करना चाहते थे शादी, पढ़ें पूरी खबर
John Abraham birthday special जॉन अब्राहम ने अब प्रिया रुचल से शादी कर ली हैl दोनों ने 2014 में शादी की हैl जॉन अब्राहम इसके पहले एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट कर रहे थेl दोनों 2003 से रिश्ते में थेl हालांकि किन्ही कारणों से जॉन और बिपाशा अलग हो गएl
नई दिल्ली, जेएनएनl John Abraham birthday special: जॉन अब्राहम का आज जन्मदिन हैl वह 49 वर्ष के हो गए हैंl जॉन अब्राहम ने प्रिया रुचल से शादी कर ली है और अब वह सेटल है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जॉन अब्राहम बिपाशा बसु से पहले रिया सेन को डेट करते थे और वह उनसे शादी करना चाहते थेl जॉन अब्राहम को 17 दिसंबर को जन्मदिन हैl वह 49 वर्ष के हो जाएंगेl उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह जल्द 50 वर्ष के होने वाले हैंl
जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में लंबा संघर्ष किया हैl उन्होंने पहले फिल्म जिस्म बिपाशा बसु के साथ की थीl इसके बाद उन्होंने 2012 में फिल्म विकी डोनर का निर्माण किया हैl इसके अलावा वह मद्रास कैफे, परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण, बाटला हाउस, रॉकी हैंडसम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं और अब वह जल्द अटैक में नजर आएंगेl जॉन अब्राहम को हाल ही में सत्यमेव जयते 2 में देखा गया थाl
View this post on Instagram
जॉन अब्राहम ने अब प्रिया रुचल से शादी कर ली हैl दोनों ने 2014 में शादी की हैl जॉन अब्राहम इसके पहले एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट कर रहे थेl दोनों 2003 से रिश्ते में थेl हालांकि किन्ही कारणों से जॉन और बिपाशा अलग हो गएl वहीं बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली हैl
View this post on Instagram
बहुत कम लोग जानते हैं कि जॉन अब्राहम रिया सेन से प्यार करते थे और वह उनसे शादी करना चाहते थेl हालांकि रिया सेन जॉन के शादी के ऑफर के लिए तैयार नहीं हुईl इसके बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लियाl रिया सेन कई बंगाली फिल्मों में नजर आती हैl रिया ने अब बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से 2017 में शादी कर ली है। जॉन अब्राहम रिया सेन को लेकर काफी गंभीर थेl अब जॉन अब्राहम काफी बड़े कलाकार बन गए है और वह एक्शन फिल्मों के जरिये काफी नाम कमा रहे हैl
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।