विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jhanak Shukla: हिट एक्टिंग करियर छोड़ने की झनक शुक्ला ने बताई असल वजह, शाह रुख-सैफ संग कर चुकी हैं काम

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 12 Jan 2023 10:55 AM (IST)

Jhanak Shukla Reveals Why She Quit Acting 90 के दशक की मशहूर चाइल्ड एक्टर झनक शुक्ला ने हाल ही में ...और पढ़ें

Jhanak Shukla Reveals Why She Quit Acting, Instagram
Jhanak Shukla Reveals Why She Quit Acting, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Jhanak Shukla Reveals Why She Quit Acting: छोटे पर्दे की पापुलर चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी झनक शुक्ला इन दिनों चर्चा में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। झनक के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने हिट एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा दिया। अब झनक ने एक इंटरव्यू में अचानक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

शाह रुख- सैफ संग किया काम

झनक शुक्ला 90 के दशक की मशहूर चाइल्ड एक्टर हैं। सबसे ज्यादा उन्हें स्टार प्लस के शो करिश्मा का करिश्मा के लिए जाना जाता है। टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। झनक सुपरस्टार शाह रुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म कल हो ना हो में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में वो जया बच्चन की सौतेली बेटी जिया कपूर के किरदार में थीं।

झनक ने अचानक एक्टिंग को कहा अलविदा

शोहरत की सीढ़ियां चढ़ती झनक ने अचानक फिल्म और टीवी को अलविदा कह दिया। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में झनक ने एक्टिंग से दूरी बनाने की वजह बताते हुए कहा, "मैंने जानबूझकर एक्टिंग नहीं छोड़ी, ये बस हो गया। मैं चाइल्ड आर्टिस्ट थी, लेकिन एक समय के बाद मेरे पेरेंट्स ने कहा कि मुझे अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए और एक्टिंग के बारे में ग्रेजुएशन के बाद सोचूं अगर मुझे एक्टिंग करनी है तो। ऐसे में मैं पढ़ाई में जुट गई और जब तक मैंने अपना ग्रेजुएशन खत्म किया एक्टिंग से मेरा इंटरेस्ट ही खत्म हो गया।"

View this post on Instagram

A post shared by Swapnil Suryawanshi (@swapnilsuryawanshi8)

फुल टाइम एक्टर नहीं चाहती बनना

एक्टिंग में दोबारा हाथ आजमाने के बारे में बात करते हुए झनक ने कहा, "मैं आगे और पढ़ना चाहती थी तो मैंने आर्कियोलॉजी चुन लिया। लॉकडाउन में मैंने अपना एमबीए कंप्लीट किया और अब मार्केटिंग में मास्टर की पढ़ाई करने के लिए आयरलैंड जाने का फैसला किया है। इस महीने के अंत तक मैं चली जाउंगी। हालांकि, भविष्य में अगर मुझे किसी वेब शो में अच्छा किरदार ऑफर हुआ तो मैं जरूर एक्टिंग करूंगी। मैं खुद को ऐसा कोई भी काम करने से नहीं रोकना चाहती, जिससे मुझे खुशी मिले, लेकिन मैं फुल टाइम एक्टर नहीं बनना चाहती।"