यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Idol ने इन आम लोगों को बनाया संगीत की दुनिया का बड़ा चेहरा, फिनाले से पहले देखें पुराने विनर्स की लिस्ट
टीवी के पॉपुलर सिंगिंग शो की लिस्ट में इंडियन आइडल (Indian Idol) का नाम जरूर शामिल किया जाता है। इसके ...और पढ़ें

HighLights
- इंडियन आइडल 15 का फिनाले कब होगा
- इस सिंगिंग शो के जज कौन रह चुके हैं
- इंडियन आइडल के पहले से लेकर 14वें सीजन तक के विनर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी पर सिंगिंग का टैलेंट दिखाने का मौका देने वाले चुनिंदा शो में सबसे पहले इंडियन आइडल का नाम लिया जाता है। इन दिनों शो का 15वां सीजन (Indian Idol 15) चर्चा में बना हुआ है। सुरीली आवाज सुनने के शौकीन इसके किसी भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं। ओटीटी के जमाने में लोग इसे सोनीलिव पर भी देखना पसंद करते हैं। इस शो के विनर को बाद में सिंगिंग में किस्मत आजमाने का मौका भी मिला है और कुछ सीजन के विनर तो बड़े सिंगर भी बन चुके हैं।
इंडियन आइडल की पॉपुलैरिटी का एक बड़ा कारण शो के जज भी है। हर सीजन में बतौर जज म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे नजर आते हैं। इस शो में अब तक सोनू निगम, अनु मलिक, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जैसे कई मशहूर सिंगर्स नजर आ चुके हैं। इस शो के ज्यादातर विनर्स को बॉलीवुड में करियर बनाने का मौका मिलता है। इसके अलावा, शो की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले सिंगर्स की लोकप्रियता भी बढ़ती है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
कब होगा सीजन 15 का फिनाले?
इस शो को देखने वाले दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनते देखना चाहते हैं। इतना ही नहीं, लोगों ने ट्रॉफी के असली हकदार के नाम का अंदाजा लगाना भी शुरू कर दिया है। मार्च महीने के आखिर तक इसका फिनाले हो जाता है, लेकिन मेकर्स ने इस बार इसे पोस्टपोन कर दिया है। इंडियन आइडल 15 के फिनाले से जुड़ा एक अपडेट सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दिया गया। इससे पता चल गया है कि शो का ग्रैंड फिनाले फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Sikandar Collection Day 2: फायर निकला सिकंदर! दूसरे ही दिन सलमान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया तख्तापलट
| इंडियन आइडल सीजन | साल | विनर | जज |
| 1 | 2004-05 | अभिजीत सावंत | अनु मलिक, सोनू निगम, फराह खान |
| 2 | 2005-06 | संदीप आचार्य | अनु मलिक, सोनू निगम, फराह खान |
| 3 | 2007 | प्रशांत तमांग | अनु मलिक, जावेद अख्तर, अलीशा चिनॉय, उदित नारायण |
| 4 | 2008-09 | सौरभी देबबर्मा | जावेद अख्तर, अनु मलिक, सोनाली बेंद्रे, कैलाश खेर |
| 5 | 2010 | श्रीराम चंद्र | अनु मलिक, सुनिधि चौहान, सलीम मर्चेंट |
| 6 | 2012 | विपुल मेहता | अनु मलिक, सुनिधि चौहान, सलीम मर्चेंट |
| 7 (जूनियर) | 2013 | अंजना पद्मनाभन | विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल, शेखर रवजियानी |
| 8 (जूनियर) | 2015 | वैष्णव शर्मा | विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल, सलीम मर्चेंट |
| 9 | 2016-17 | एल वी रेवंत | अनु मलिक, सोनू निगम, फराह खान |
| 10 | 2018 | सलमान अली | विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़, अनु मलिक |
| 11 | 2019-20 | सनी हिंदुस्तानी | विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़, अनु मलिक |
| 12 | 2020-21 | पवनदीप राजन | विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया |
| 13 | 2022-23 | ऋषि सिंह | विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया |
| 14 | 2023-24 | वैभव गुप्ता | विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल, कुमार सानू |
| 15 | 2025 | घोषित नहीं हुआ | विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल, बादशाह |
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन आइडल 15 का ग्रैंड फिनाले 6 अप्रैल को हो सकता है। हालांकि, अभी शो के मेकर्स या जज की तरफ से फिनाले की डेट का अनाउंस नहीं किया गया है।
