विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan का पत्ता कटते ही Allu Arjun को मिली सुपरहिट डायरेक्टर संग बड़ी फिल्म, डबल रोल में दिखाएंगे अपना दम

Published: Tue, 01 Apr 2025 01:48 PM (IST)

Pushpa 2 से तहलका मचाने वाले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिर से बड़े पर्दे पर भूचाल लाने वाले हैं। इस ...और पढ़ें

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पर बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पर बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अल्लू अर्जुन बड़े डायरेक्टर के साथ कर रहे हैं फिल्म
  2. अल्लू अर्जुन ने फिल्म से सलमान को किया है रिप्लेस
  3. पुनर्जन्म पर आधारित थी एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी सफल फ्रेंचाइज फिल्म पुष्पा से अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साबित कर चुके हैं कि वह फ्लावर नहीं फायर है। अब वह जवान फिल्म के निर्देशक एटली के साथ अपनी अगली फिल्म करने की तैयारी में हैं। तमिल फिल्म निर्माता एटली का डबल रोल पटकथा के प्रति लगाव जगजाहिर है। 'मर्सल' और 'बिगिल' से लेकर 'जवान' तक, एटली का दोहरी भूमिकाओं के प्रति झुकाव उनके निर्देशन की पहचान बन गया है।

यह दस्तूर अल्लू अर्जुन की फिल्म के साथ भी जारी रहेगा। खबरें हैं कि एटली की अगली फिल्म अल्लू अर्जुन जुड़वां भाइयों की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में एक्शन भरपूर होगा। अपने दो दशक के अभिनय सफर में यह उनकी दूसरी डबल रोल वाली फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने आर्या 2 में डबल भूमिका निभाई थी। उसमें भी वह जुड़वां भाई के रोल में नजर आए थे।

बर्थडे के दिन मिलेगा सरप्राइज

एटली और अल्लू अर्जुन ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए काम भी शुरू कर दिया है। अगले हफ्ते एक धमाकेदार प्रोमो शूट करने की उम्मीद है। अगले हफ्ते तक अल्लू और एटली की फिल्म की पहली झलक या फिर अनाउंसमेंट वीडियो-फोटो शेयर किया जा सकता है क्योंकि 8 अप्रैल को अभिनेता का जन्मदिन है। अभिनेता के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें- थिएटर्स में दोबारा लौट रही Allu Arjun की सुपरहिट फिल्म 'आर्या 2', OTT पर कब और कहां देखें फिल्म?

Allu Arjun

Photo Credit - Instagram

एटली ने बदली अपकमिंग फिल्म की कहानी

पहले एटली इसी फिल्म को पुनर्जन्म वाले एंगल से बनाने वाले थे लेकिन अल्लू अर्जुन की कास्टिंग के बाद उन्होंने कहानी भी बदल दी है। अब फिल्म की कहानी का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ अभिनेता पर होगा जिसमें वह दोहरी भूमिका निभाएंगे। 

Allu Arjun Atlee

Photo Credit - Instagram

सलमान खान को किया था रिप्लेस

अल्लू अर्जुन से पहले एटली यही फिल्म सलमान खान (Salman Khan) के साथ बनाने वाले थे। सब कुछ फाइनल भी हो गया था। कहा जा रहा था कि सलमान के साथ रजनीकांत या फिर कमल हासन को लेने की उम्मीद है। फिल्म भी बिग बजट की थी। खुद सल्लू मियां ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया था कि वह एटली के साथ एक बड़ी बजट की फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन यह डिब्बाबंद हो गई। फिलहाल, एटली ने सलमान को क्यों रिप्लेस किया, इसकी वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के इस गाने को शूट करने में लगे थे 29 दिन, हर 5 से 10 दिन में घायल हो जाते थे 'पुष्पाराज' Allu Arjun