विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sikandar Collection Day 2: फायर निकला सिकंदर! दूसरे ही दिन सलमान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया तख्तापलट

Published: Mon, 31 Mar 2025 10:16 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 31 Mar 2025 10:17 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एआर मुरुगदास की ...और पढ़ें

सलमान खान की सिकंदर का दूसरे दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
सलमान खान की सिकंदर का दूसरे दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिकंदर
  2. दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आया सामने
  3. मंडे टेस्ट में कैसा रहा सलमान की फिल्म का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सलमान खान की सिकंदर का जबरदस्त बज देखने को मिला। लंबे इंतजार के बाद 30 मार्च यानी रविवार के दिन सिकंदर रिलीज हुई। ईद से ठीक एक दिन पहले रिलीज होने का फायदा सलमान की फिल्म को मिलना चाहिए था, लेकिन लेटेस्ट फिल्म के मामले में यह होता नजर नहीं आया।

सलमान खान इकलौते ऐसे अभिनेता है, जिनकी फिल्म का पहला शो हाउसफुल जरूर होता है। फिर फिल्म की कहानी अच्छी हो या नहीं। सिकंदर एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन कर रही थी, लेकिन ओपनिंग ज्यादा बेहतर साबित नहीं हुई। आइए जानते हैं कि दो दिनों के अंदर सिकंदर की झोली में कितने करोड़ एकत्रित हो गए हैं।

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान खान ने सिकंदर में दमदार डायलॉग और एक्शन अवतार दिखाने में अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन दर्शकों को उनके अभिनय में पहले वाली बात नजर नहीं आई। डायलॉग डिलीवरी से लेकर एक्शन में ज्यादा मजा फिल्म देखने वालों को नहीं आया। खैर, सलमान ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान पहले ही कह चुके हैं कि उनकी फिल्म के लिए 200 करोड़ कमाना कोई बड़ी बात नहीं है।

ये भी पढ़ें- Sikandar के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रहेगा सलमान खान का कब्जा, लिस्ट में शामिल ये 5 बड़ी अपकमिंग मूवीज

Photo Credit- Instagram

तरण आदर्श ने ओपनिंग डे का आंकड़ा शेयर किया है। इसके मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन 30.06 करोड़ का कलेक्शन किया है। मंडे टेस्ट में सिकंदर ने थोड़ी रफ्तार जरूर पकड़ी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 29 करोड़ की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा फाइनल नहीं है। इसमें बदलाव होना संभावित है। कहा जा सकता है कि फिल्म दूसरे दिन 30 से 32 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है।

सिकंदर की कहानी क्या है?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को सिकंदर में राजकोट के राजा संजय के किरदार में देखा गया। मूवी की शुरुआत में देखने को मिला कि वह फ्लाइट के अंदर राजनेता के बेटे अर्जुन (प्रतीक बब्बर) की धुलाई करते हैं, क्योंकि उसने एक महिला के साथ गलत तरीके से पेश आने की कोशिश की थी। इसके बाद मिनिस्टर के गुंड़े संजय के पीछे पड़ जाते हैं। इस लड़ाई की वजह से ही सिकंदर अपनी पत्नी साईंश्री को खो देता है।

Photo Credit- Instagram

रश्मिका ने मौत से पहले ही अपने अंगदान करने का फैसला ले लिया था। उनके इस निर्णय की वजह से तीन लोगों की जान बच जाती है। फिल्म की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब सलमान राजकोट से मुंबई उन तीनों लोगों को बचाने और अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने मुंबई पहुंचते हैं। इसके बाद मिनिस्टर और उनके गुंडे उन तीनों की जान लेने के पीछे पड़ जाते हैं। आगे की कहानी आपको फिल्म देखने के बाद पता चल पाएगी।

ये भी पढ़ें- Sikandar में रश्मिका मंदाना पर भारी पड़ी ये एक्ट्रेस! सलमान खान के इस करीबी की है भतीजी