विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Idol 16 को मिल गया विनर, 25 साल पुराना क्लासिक गाना गाकर हासिल की रियलिटी शो की ट्रॉफी

Published: Mon, 27 Jul 2026 08:07 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:16 AM (IST)

Indian Idol 16 Winner: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 को उसका विनर मिल गया है। उड़िया सिंगर ज्योतिर्मयी नायक ने ट्रॉफी अपने नाम की है।

इंडियन आइडल 16 की विनर बनीं ज्योतिर्मयी। फोटो क्रेडिट- एक्स

इंडियन आइडल 16 की विनर बनीं ज्योतिर्मयी। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. इंडियन आइडल की विनर बनीं ज्योतिर्मयी नायक

  2. ग्रैंड फाइनल की परफॉर्मेंस से जीता था दिल

  3. अपनी जीत पर ज्योतिर्मयी नायक ने दिया रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 (Indian Idol 16) 9 महीने के बाद ग्रैंड फिनाले के बाद आखिरकार खत्म हुआ। इस सीजन की विनर उड़िया कंटेस्टेंट ज्योतिर्मयी नायक (Jyotirmayee Nayak) रहीं जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से देशभर को अपना दीवाना बना दिया।

पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ इंडियन आइडल 16 में कुल 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी जिनमें से 6 फाइनल में पहुंच पाए। 26 जुलाई को हुए ग्रैंड फिनाले में सभी फाइनलिस्ट ने आखिरी बार परफॉर्मेंस दी। इस परफॉर्मेंस में जिसने ऑडियंस और जजेस का सबसे ज्यादा दिल जीता, वह ज्योतिर्मयी रहीं।

ट्रॉफी के साथ मिली लाखों की कैश प्राइज

उड़ीसा की रहने वाली ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी मधुर आवाज और संगीत की अच्छी पकड़ के चलते इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ट्रॉफी के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। वहीं, फर्स्ट रनर-अप का खिताब तनिष्क शुक्ला को मिला और सेकंड रनर-अप मनराज वीर सिंह रहे।

25 साल पुराने गीत को गाकर जीती ट्रॉफी

ज्योतिर्मयी नायक की फाइनल परफॉर्मेंस को हर किसी ने खूब एन्जॉय किया। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म नायक (2001) का रोमांटिक गाना 'सैयां ओ सैयां' (Saiyyan O Saiyyan) गाया। इस गाने को उन्होंने इतनी दमदार तरीके से गाया कि ट्रॉफी जीत ली। जजेस विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने उनकी तारीफ की।

 

जीत पर बोलीं ज्योतिर्मयी

अपनी जीत के बाद ज्योतिर्मयी ने स्टेज पर इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, "इंडियन आइडल सीजन 16 जीतना किसी सपने जैसा लगता है। सिर्फ एक सपना लेकर ऑडिशन देने से लेकर यहां विनर के तौर पर खड़े होने तक का यह सफर सचमुच जिंदगी बदलने वाला रहा है। हर परफॉर्मेंस ने मुझे एक बेहतर सिंगर, परफॉर्मर और इंसान बनने के लिए प्रेरित किया और इस सफर में मैंने जो कुछ भी सीखा है, उसे मैं हमेशा याद रखूंगी।"

यह भी पढ़ें- Indian Idol 16 में अपनी आवाज से जीत रही सबका दिल, पहले ही गा चुकी हैं 1000 गाने, सुनकर चौंक गए Judges

यह भी पढ़ें- Kapil Sharma को परफॉर्म करते हुए देखने के लिए Dharmendra ने किया था 2 घंटे इंतजार, शो पर याद कर हुए इमोशनल