विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाना पाटेकर को बनाना चाहते थे 'खलनायक'....अनिल कपूर हड़पना चाहते थे रोल, कैसे Sanjay Dutt बने 'बल्लू' गैंगस्टर?

Published: Wed, 29 Apr 2026 05:58 PM (IST)

संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक' 1993 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म थी। हालांकि, सुभाष घई उन्हें नहीं, बल्कि नाना पाटेकर ...और पढ़ें

संजय दत्त को 'खलनायक' बनाने की कहानी/ फोटो- Imdb

संजय दत्त को 'खलनायक' बनाने की कहानी/ फोटो- Imdb

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय दत्त एक बार फिर से 'खलनायक रिटर्न्स' (Khal nayak Returns) के साथ फिल्मी पर्दे पर खूंखार विलेन बनकर लौट रहे हैं। बीते दिनों ही फिल्म का पहला टीजर और कुछ पोस्टर्स मेकर्स ने रिलीज किए थे, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया था।

हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी जरूर होगी कि 6 अगस्त 1993 को रिलीज हुई कल्ट फिल्म 'खलनायक' के लिए संजय दत्त निर्देशक सुभाष घई की पहली चॉइस नहीं थे, बल्कि वह तो नाना पाटेकर से यह रोल करवाना चाहते थे। 'खलनायक' के खूंखार विलेन 'बल्लू' का रोल आखिर संजय दत्त की झोली में कैसे आ गिरा, इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा खुद सुभाष घई ने सुनाया था।

नाना पाटेकर के साथ बनाना चाहते थे 'खलनायक'

'परदेस' और 'राम लखन' जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले सुभाष घई ने रेडिफ डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह 'खलनायक' संजय दत्त के साथ नहीं, बल्कि नाना पाटेकर के साथ बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। सुभाष घई ने कहा था,

"जब फिल्म का पहला नया ड्राफ्ट रेडी हुआ था, तो मैंने सबसे पहले नाना पाटेकर को फोन मिलाया था। उन्होंने कहानी सुनी और उन्हें पसंद भी आई। मैंने उस वक्त ये सोचा था कि मैं इसे कम बजट की एक आर्ट फिल्म के रूप में बनाऊंगा। लेकिन जब मैंने यह कहानी अपने राइटर्स को सुनाई, तो मेरे साथ के लोगों ने मुझे सुझाव दिया कि मुझे इस कहानी के साथ एक कमर्शियल फिल्म बनानी चाहिए, क्योंकि मैंने इस पर बहुत मेहनत की है।"

khalnayak throwback story  (1)

यह भी पढ़ें- 4000 कैदी, जेल की सलाखें और वो अनकहा सच! 66 साल के संजू बाबा को ऐसे मिली 'खलनायक 2' की कहानी

अनिल कपूर 'खलनायक' में निभाना चाहते थे यह किरदार

जिस वक्त सुभाष घई 'खलनायक' बनाने का मन बना रहे थे, उस दौर में वह अनिल कपूर के साथ एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों की झड़ी लगा रहे थे। दोनों ने पहली बार फिल्म 'मेरी जंग' में काम किया था। इसके बाद इस जोड़ी ने 'कर्मा', 'राम लखन' और 'ताल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। सुभाष घई ने इस इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि जब अनिल कपूर को 'खलनायक' की स्क्रिप्ट के बारे में पता चला, तो वह सीधे निर्देशक के घर पहुंच गए और उन्होंने 'खलनायक' में 'बल्लू बलराम' का किरदार अदा करने की इच्छा जताई। हालांकि, सुभाष घई ने उन्हें 'खलनायक' में कास्ट करने से मना करते हुए यह कह दिया कि उन पर यह रोल सूट नहीं करेगा।

khalnayak throwback story  (2)

इस फिल्म की वजह से संजय दत्त को मिली 'खलनायक'

सुभाष घई ने बातचीत में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने संजय दत्त को ही 'खलनायक' के रोल के लिए क्यों चुना। निर्देशक ने कहा, "मैंने साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'विधाता' में संजय दत्त के साथ काम किया था। मुझे लगा कि वह इस रोल के लिए परफेक्ट होंगे। मैंने संजू को कॉल किया और उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई। उन्होंने मेरी टर्म्स एंड कंडीशंस पर खुशी-खुशी 'खलनायक' में 'बल्लू बलराम' का किरदार निभाने के लिए हामी भर दी।" संजय दत्त द्वारा निभाए गए इस किरदार ने उन्हें अपनी 'रोमांटिक हीरो' की इमेज से बाहर निकलने में काफी मदद की।

sanjay dutt khalnayak 1

साल 1993 में आई इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में थे। यह गोविंदा की 'आंखें' के बाद उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

यह भी पढ़ें- Alka Yagnik की आवाज, माधुरी की कातिल अदाएं; 33 साल पहले आए 'कल्ट गाने' पर देशभर में मचा बवाल, बैन हुआ था सॉन्ग