विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4000 कैदी, जेल की सलाखें और वो अनकहा सच! 66 साल के संजू बाबा को ऐसे मिली 'खलनायक 2' की कहानी

Published: Sat, 25 Apr 2026 04:21 PM (IST)

संजय दत्त खलनायक: रिटर्न्स के साथ फिर से खूंखार विलेन 'बल्लू' बनकर लौट रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने ...और पढ़ें

जेल के अंदर आया संजय दत्त को खलनायक 2 बनाने का आइडिया

जेल के अंदर आया संजय दत्त को खलनायक 2 बनाने का आइडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय दत्त के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के बाद अभिनेता जल्द ही 'राजा शिवाजी', 'केडी: द डेविल' और 'आखिरी सवाल' में नजर आने वाले हैं। इस बीच ही उन्होंने 33 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल पर भी मुहर लगा दी है।

हाल ही में संजय दत्त ने कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया। YouTube पर वीडियो रिलीज करने के साथ ही मुंबई में इसके एक इवेंट का आयोजन भी किया गया, जहां उन्होंने बताया कि उन्हें 'खलनायक रिटर्न्स' बनाने का आइडिया कहां से आया।

जेल में 4 हजार कैदियों से पूछा था ऐसा सवाल

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'खलनायक रिटर्न्स' के फर्स्ट लुक टीजर लॉन्च इवेंट पर संजय दत्त ने बताया कि उन्हें 'खलनायक' का सीक्वल बनाने का आइडिया जेल में आया था। संजू बाबा ने कहा,

"जेल में मैंने मेरे आसपास सभी से पूछा कि कौन-कौन यह फिल्म देखना चाहेगा। वहां पर मौजूद सभी 4 हजार कैदियों ने कहा कि वे यह देखना चाहेंगे। मैंने उन सभी से इस बारे में एक-एक पन्ना लिखने के लिए कहा और मुझे उन सभी 4 हजार पन्नों को पढ़ने में काफी समय लगा था। जब मैं पेरोल पर बाहर आया, मैंने सुभाष घई सर को वे दिखाए और उसके बाद, उन्होंने मुझसे कहा कि हमें यह जरूर बनानी चाहिए।"

sanjay dutt khalnayak returen

यह भी पढ़ें- 33 साल बाद 'बल्लू' जेल से फरार, 'खलनायक' बन लौटे Sanjay Dutt; टीजर देख यूजर्स बोले- 'Dhurandhar 2 का बाप...'

मैं हमेशा इनकी मदद के लिए खड़ा हूं- सुभाष घई

सुभाष घई, जो 1993 में रिलीज हुई 'खलनायक' के निर्देशक थे, उन्होंने संजय दत्त की तारीफ करते हुए कहा, "यह उनकी इच्छा और पैशन था। मान्यता और संजू यह चाहते थे कि इस फिल्म का सीक्वल जरूर बने। मुझे पूरा यकीन है कि यह पहली से बेहतर होगी। मैं संजू की मदद के लिए हमेशा तैयार हूं।"

sanjay dutt subhash ghai

इस इवेंट में संजय दत्त ने सुभाष घई का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "खलनायक की ये लंबी जर्नी बिना शोमैन के पूरी नहीं हो सकती थी। वे एंटरटेनमेंट जगत के लीजेंड हैं, वे इस खलनायक का भी पार्ट होंगे।" आपको बता दें कि 6 अगस्त 1993 में रिलीज हुई 'खलनायक' उस साल की 'आंखें' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

यह भी पढ़ें-  33 साल पहले आई Sanjay Dutt की वो ब्लॉकबस्टर, शूटिंग के दौरान ही गए जेल; विवादों से ब्लॉकबस्टर हुई थी फिल्म