विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

31 साल बाद भी सुपरहिट है 'सुहागरात' वाला ये गाना, इस पाकिस्तानी हसीना पर फिदा हो गए थे 'खलनायक' Sanjay Dutt!

Published: Thu, 23 Apr 2026 01:38 PM (IST)

साल 1995 में एक ऐसी फिल्म आई जिसके एक गाने में पाकिस्तानी हसीना ने अपने कातिलाना अंदाज और बोल्ड डांस से संजय दत्त को दीवाना बना दिया था।

इस गाने से 31 साल पहले मचा था तहलका/ फोटो- Instagram

इस गाने से 31 साल पहले मचा था तहलका/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो सीधे दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं। 31 साल पहले एक ऐसे ही गाने ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया था, जिसमें एक पाकिस्तानी हसीना ने अपने डांस मूव्स से बॉलीवुड के 'खलनायक' यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) तक को अपना दीवाना बना दिया था। आखिर कौन सा था वह गाना, जिसमें एक्ट्रेस को देखकर बेकाबू होकर संजय दत्त ने भी लगाए थे ठुमके? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

पाकिस्तानी हसीना ने गाने से मचाया था तहलका

जिस ब्लॉकबस्टर गाने के बारे में हम आपको बता रहे हैं, वह साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'जय विक्रांता' का है। यह मूवी तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन फिल्म का एक गाना 'कोठे ऊपर कोठरी' उस दौर में खूब वायरल हुआ था। इस गाने में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार (Zeba Bakhtiar) नजर आई थीं, जिन्होंने अपने कातिलाना एक्सप्रेशंस से लेकर डांस मूव्स तक से सभी को इम्प्रेस कर दिया था।

जय विक्रांता' में पाकिस्तानी हसीना जेबा के अपोजिट संजय दत्त नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेट पर जेबा के डांस और खूबसूरती को देखकर संजय दत्त भी काफी एक्साइटेड हो गए थे और वहीं पर बेकाबू होकर खड़े-खड़े डांस करने लगे थे। यह 90 के दशक के सबसे ब्लॉकबस्टर और बोल्ड गानों में से एक माना जाता है। सुहागरात पर फिल्माए गए इस गाने ने उस दौर में खूब बवाल काटा था।

यह भी पढ़ें- काजोल की फिल्म के लिए Sanjay Dutt ने उठाया था रिस्क, पर्दे पर पहली बार निभाया था ऐसा किरदार

Video Credit- Shemaroo Filmi Gaane

इस सिंगर की आवाज का चला था जादू

'कोठे ऊपर कोठरी... मैं उस पर रेल चला दूंगी' गाने को बेहतरीन सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी सुरीली आवाज दी थी और इसका शानदार संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था। इस बोल्ड गाने के लिरिक्स मशहूर गीतकार समीर ने लिखे थे। 31 साल पहले रिलीज हुआ यह गाना आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। 'कोठे ऊपर कोठरी' के अलावा 'जय विक्रांता' में पंकज उधास की दर्दभरी आवाज में गाया गया गाना 'रिश्ता तेरा मेरा' भी काफी हिट हुआ था।

jai vikranta

इस फिल्म में जेबा बख्तियार और संजय दत्त के अलावा दिग्गज दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी ने विलेन की खूंखार भूमिका अदा की थी। इसके अलावा जॉनी लीवर, आलोक नाथ, मुकेश खन्ना और दीप्ति नवल जैसे बेहतरीन सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

आपको बता दें कि जेबा बख्तियार ने ऋषि कपूर के अपोजिट सुपरहिट फिल्म 'हिना' से बॉलीवुड में अपना शानदार डेब्यू किया था, लेकिन कुछ फिल्मों के बाद ही वह इंडस्ट्री छोड़कर वापस पाकिस्तान लौट गई थीं।

यह भी पढ़ें- 66 साल का एक्टर है बॉलीवुड का इकलौता 4 हजार करोड़ी फिल्म अभिनेता, Shah Rukh-Ranveer और साउथ स्टार्स को छोड़ा पीछे