विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alka Yagnik की आवाज, माधुरी की कातिल अदाएं; 33 साल पहले आए 'कल्ट गाने' पर देशभर में मचा बवाल, बैन हुआ था सॉन्ग

Published: Sat, 25 Apr 2026 04:59 PM (GMT+05:30)

Alka Yagnik Song Banned: 33 साल पहले अल्का याग्निक ने एक गाना गाया जिस पर देशभर में इतना हंगामा हुआ कि गाने को बैन ही कर दिया गया है।

अल्का याग्निक का गाना हुआ था बैन। फोटो क्रेडिट- एक्स

अल्का याग्निक का गाना हुआ था बैन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्का याग्निक ने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए लेकिन 33 साल पहले उनका एक गाना विवादों में घिर गया था। देशभर में गाने की आलोचना हुई और यहां तक कि बैन भी करना पड़ा। 

जिस गाने के बोल पर 33 साल पहले हंगामा हुआ, आज वह कल्ट सॉन्ग्स में गिना जाता है। भले ही वक्त गुजर गया हो, नए-नए गाने बन गए हों... लेकिन देसी कार्यक्रमों में यह गाना आज भी जरूर बजता है।

माधुरी ने अपने डांस से किया था इंप्रेस

इस गाने में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने डांस से तहलका मचा दिया था। यह गाना भले ही 90 के दशक में सबसे बड़ा हिट साबित हो, माधुरी को तारीफ मिली हो, लेकिन इस गाने के बोल पर खूब बवाल मचा था। आलम यह था कि उस वक्त गाने को टीवी और रेडियो पर बैन कर दिया गया था।

wq

सुपरहिट हुआ था ये गाना

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो है 'खलनायक' (Khalnayak) फिल्म का गाना 'चोली के पीछे क्या है'। इस आइटम सॉन्ग में माधुरी दीक्षित ने जबरदस्त डांस किया था और नीना गुप्ता (Neena Gupta) भी नजर आई थीं। जब गाना जारी हुआ तो बहुत हिट हुआ लेकिन गाने के बोल पर हंगामा होने लगा।

गाने पर मचा था बवाल

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद बख्शी के लिखे गाने के बोल पर संसद में भी हंगामा मचा था। कई सांसदों ने इस गाने को अश्लील बताते हुए कई सांसदों ने इसका कड़ा विरोध किया था। विवाद बढ़ने के बाद इस गाने को टीवी और रेडियो पर बैन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- 65 साल पुरानी हॉलीवुड मूवी से चुराई धुन... माधुरी का आइकोनिक गाना; Alka Yagnik और उदित नारायण ने गाकर किया अमर

 

यूट्यूब पर खूब मिलियंस में है व्यूज

'चोली के पीछे क्या है' गाना आज भी बहुत पॉपुलर है। 2 साल पहले टिप्स ऑफिशियल ने इस गाने का वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया था और इस पर 47 मिलियन व्यूज हैं। गाने को उस वक्त की दिग्गज जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था। अल्का याग्निक के साथ इला अरुण ने गाने को अपनी आवाज दी थी। 

यह भी पढ़ें- 44 साल पहले Alka Yagnik ने दिया हिट गाना, साड़ी में जमकर नाचे थे अमिताभ; कल्ट सॉन्ग पर भड़की थीं जया बच्चन