Horror Tv Show: 554 एपिसोड तक चला था ये भूतिया टीवी शो, रात में टेलीकास्ट पर रोक लगाने की उठी थी मांग
Horror TV Show हमेशा से दर्शकों के लिए मनोरंजन का अहम हिस्सा रहा है। उनमें कई ऐसे भूतिया शो थे जिन्होंने कई दशकों तक ऑडियंस के अंदर खौफ पैदा करने का काम किया था। इस लेख में आज हम आपके लिए ऐसे ही एक इंडियन हॉरर थ्रिलर शो के बारे में जानकारी देने आए हैं जिसके रात के टेलीकास्ट पर रोक लगाने की मांग उठी थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Indian Horror TV Show: भूतिया फिल्में और टीवी शो ऑडियंस को काफी पसंद आती हैं। मनोरंजन जगत में लंबे वक्त से हॉरर थ्रिलर को बनाया जा रहा है, जिन्होंने खौफ की नई परिभाषा को कायम किया है। 90 के दशक में भी छोटे पर्दे पर कई ऐसे पॉपुलर हॉरर शो आते थे, जिनको अकेले देखने की हिम्मत किसी में भी नहीं होती थी।
आज इस लेख में हम आपके लिए इंडियन टीवी इंडस्ट्री के इतिहास के सबसे डरावने धारावाहिक के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जिसके रात के टेलीकास्ट को रोकने के लिए मेकर्स को दर्शकों ने चिट्ठियां लिखी थीं। आइए जानते हैं कि वो भूतिया शो कौन सा था।
20 साल तक चला था ये हॉरर टीवी शो
1990 में जहां एक तरफ महाभारत और रामायण जैसे माइथोलॉजिकल धारावाहिकों ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत कर रखी थी। उसी दौरान हॉरर थ्रिलर के जॉनर की छाप छोड़ने के लिए सोनी टीवी पर आहट (Aahat Horror TV Show) नाम के भूतिया शो की शुरुआत हुई। निर्देशक बी.पी सिंह ने इस सेपुर नेचुलर हॉरर थ्रिलर के जरिए अलौकिक भूतिया कहानियों को नाटकीय मोड़ दिया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। आहट के बारे में कुछ अहम पहलू जान लेते हैं।
ये भी पढ़ें- K-Drama की पांच सबसे हॉरर फिल्में, एक बार देख ली तो खुद को कभी अकेला नहीं पाएंगे आप
-
कब शुरू हुआ था आहट- 5 अक्टूबर 1995
-
कितने एपिसोड तक चला- 554 एपिसोड
-
कितने साल तक हुआ टेलीकास्ट - 1995 से लेकर 2015 (20 साल)
-
आहट के कितने सीजन- 6 सीजन
-
टाइमिंग- गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार- रात 10 बजे से 11 बजे तक
बता दें कि सीजन दर सीजन आहट की टाइमिंग और दिन बदलते गए थे। लेकिन इसका क्रेज भी खूब बढ़ता गया है और ये एक सफर हॉरर टीवी शो बना।
मेकर्स को लिखी गई थीं चिट्ठियां
आहट शो इतना ज्यादा डरावना था कि इसे रात में देखने के लिए मजबूत कलेजा चाहिए था। खौफनाक कहानियां और कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी के मदद से हॉरर सीन्स और भूतों को दिखाना इस शो की यूएसपी मानी गई।
आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के आधार पर आहट को लेकर मेकर्स को कई लोगों ने चिट्ठियां लिखी थीं कि इस शो को रात में टेलीकास्ट न किया जाए, क्योंकि इसे देखने के बाद काफी डर लगता है। इसकी टाइमिंग दिन के समय में कर दें। अब आप अनुमान लगा लीजिए की ये धारावाहिक इतना तगड़ा हॉरर थ्रिलर था।
क्यों बंद हो गया था आहट
हॉरर टीवी शो आहट को अपार सफलता मिली। लेकिन जो लोकप्रियता पहले सीजन को मिली, उसके बाद इसके अन्य सीजन हासिल नहीं कर पाए और इसकी रेटिंग भी धीरे-धीरे गिरने लगी। आहट के बंद होने का एक ये बड़ा कारण माना गया। इसके अलावा शो का बजट और स्टार कास्ट का अन्य प्रोजेक्ट के साथ करार की वजह से शो ठंडे बस्ते में चला गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।