Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KBC 12 के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे भारतीय सेना के योद्धा, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jan 2021 11:04 AM (IST)

    ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ सीजन का ग्रैंड फिनाले 22 जनवरी को यानी आज प्रसारित किया जाएगा। ये ग्रैंड फिनाले भारतीय सेना को समर्पित होगा। जिसमें कारगिल यूद्ध के 2 शूरवीर नायक सूबेदार मेजर योगेंद्र यादव और सूबेदार संजय सिंह शामिल होंगे।

    Hero Image
    Screen short taken from promo video, photo source twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ सीजन का ग्रैंड फिनाले 22 जनवरी को यानी आज प्रसारित किया जाएगा। ये ग्रैंड फिनाले भारतीय सेना को समर्पित होगा। जिसमें कारगिल यूद्ध के 2 शूरवीर नायक सूबेदार मेजर योगेंद्र यादव और सूबेदार संजय सिंह शामिल होंगे। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो क्लिप शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसमें दिखाया गया कि अमिताभ बच्चन वीरों का परिचय दे रहे हैं और वह उनके सम्मान में एक कविता भी सुना रहे हैं। हॉट सीट पर आज परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार प्रमुख योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय कुमार बैठे नजर आएंगे। वीडियो में, बिग बी ने बताया कि केबीसी 12 का पहला एपिसोड 'कोरोना योद्धा' को समर्पित था और आखिरी एपिसोड 'करगिल युद्ध के वीरों' को समर्पित होगा।

    कहां और कब लाइव देख सकेंगे केबीसी 12

    28 सितंबर को शुरू हुआ ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ जो लगभग चार महीने तक चला है आज अपना आखिरी सफर पूरा करेगा। ये एपिसोड़ सोनी एंटरटेरमेंट टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा ग्रैंड फिनाले को आप सोनी लिव एप पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। वहीं आप सोनी लाइव डॉट कॉम पर लॉग इन कर के भी ये एपिसोड लाइव देख सकते हैं। हालांकि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको चैनल की प्रीमियम की सदस्यता लेनी होगी। साथ ही जियो और एयरटेल के सब्सक्रइबर केबीसी 12 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर मुफ्त में देख सकते हैं।

    ये बने करोड़पति

    पिछले साल सितंबर में इसकी लॉन्चिंग के बाद से, इस सीजन में चार लोगों ने 1 करोड़ की धनराशी जीती है और ये चारों महिलाएं हैं। इनमें पहली करोड़पति थीं नई दिल्ली की रहने वाली नाजिया नसीम जोकि दिल्ली की रॉयल एनफील्ड की एक संचार प्रबंधक हैं। दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा जो हिमाचल प्रदेश के कगंड़ा की हैं और वर्तमान में जम्मू कश्मीर कैडर में सहायक पुलिस अधीक्षक हैं। तीसरी करोड़पति जगदलपुर की अनुपा दास हैं। चौथी करोड़पति डॉ. नेहा शाह मुंबई की रहने वाली हैं।

    आपको बता दें कि केबीसी 12 को कोरोना महामारी के बीच शूट किया गाया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने 11वीं बार इस शो की मेजबानी की।

    comedy show banner
    comedy show banner