Punit Pathak Engagement Photos: लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग पुनीत पाठक ने की सगाई, देखें तस्वीरें
Punit Pathak Nidhi Moony Singh Engagement Photosखतरों के खिलाड़ी फेम डांसर और एक्टर पुनीत पाठक हैं। पुनीत पठाक ने गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ सग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कई सेलेब्स ने सगाई और शादी की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हैं। सभी ने अपने घर पर ही खास लोगों के बीच पूरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास मौकों को सेलिब्रेट किया। इसी लिस्ट में अब एक और स्टार शामिल हो गया हैं। ये कोई और नहीं बल्कि 'खतरों के खिलाड़ी' फेम डांसर और एक्टर पुनीत पाठक हैं। पुनीत पठाक ने गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है।
View this post on Instagram
डांसर पुनीत पाठक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ सगाई कर ली है। इस दौरान की तस्वीरें पुनीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस और स्टार्स के बधाई मैसेज भी आने शुरू हो गए हैं। सभी ने दोनों को विश करते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है। तस्वीरों में पुनीत और निधी के फेस पर इस खास पल की खुशी को साफ देखा जा सकता है। इस दौरान
View this post on Instagram
निधि ने जहां हल्के पीले और लाल रंग का एथनिक आउटफिट पहना हुआ था। वहीं, पुनीत फ्लोरल प्रिंट इंडियन वियर में दिखाई दिए। बात दें कि पुनीत पिछले लंबे समय से निधि को डेट कर रहे थे। अब फाइनली दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को एक नाम दे दिया है।
View this post on Instagram
पुनीत पाठक ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमेशा की शुरुआत करने के लिए!' उनकी तस्वीर पर कोरियोग्राफर टेरेंस और गीता कपूर ने भी उन्हें शुभकामानएं दी हैं। टेरेंस ने लिखा,'आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मुबारक पुनीत, खुश रहो।' वहीं गीता कपूर ने लिखा, 'मुबारक हो मेरे प्रिय।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।