Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hunarbaaz: बहन प्रियंका चोपड़ा के गाने पर परिणीति ने लगाए सुर, फैन्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 05 Apr 2022 03:23 PM (IST)

    परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के काफी करीब हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करती हैं। हाल ही में परिणीति नेहा भसीन के साथ मिलकर बहन प्रियंका के गाने पर सुर लगाती हुई नजर आईं जिसे देखने के बाद फैन्स ने ये कहा।

    Hero Image
    hunarbaaz judge parineeti sing a song of her sister priyanka chopra film fashion. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।  प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भले ही कजिन सिस्टर्स हो, लेकिन इन दोनों में खूब प्यार हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करती हैं। अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीत चुकी परिणीति चोपड़ा अब हाल ही में अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते हुए नजर आईं। उन्होंने सिंगर नेहा भसीन के सामने खड़े होकर अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की फिल्म के गाने पर कुछ इस तरह सुर लगाए जिसे देखने के बाद न सिर्फ नेहा भसीन हैरान रह गईं, बल्कि फैन्स भी सोशल मीडिया पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर करने लगें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की फैशन फिल्म से गाया यह गाना

    परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पेज पर शो 'हुनरबाज-देश की शान' के मंच से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मरून रंग की शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनके पास बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और सिंगर नेहा भसीन खड़ी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'फैशन' के 'कुछ खास है कुछ पास है' गाने पर अपने सुर लगाए। नेहा और परिणीति चोपड़ा की मंच पर एक शानदार जुगलबंदी फैन्स को देखने को मिली। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस लोकप्रिय गाने को नेहा भसीन और मोहित चौहान ने अपनी आवाज में गाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

    परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में कही ये बात

    इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'आहा मैं और मेरी सिंगिंग। मेरा मेडिटेशन है। जो चीज मैं सबसे ज्यादा पसंद करती हूं उसे करते हुए मुझे बहुत ही मजा आया और इस बार नेहा भसीन आपके साथ मैंने ये किया। मुझे लगता है कि हमें ये करते रहना चाहिए। कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा की आवाज फैन्स को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने परिणीति के सिंगिंग टैलेंट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वाऊ, आपकी आवाज बहुत ही प्यारी है।प्लीज आप गाना ज्यादा से ज्यादा गाया कीजिए'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक दम झक्कास'। अन्य यूजर ने लिखा, 'सुपर रॉक'।

    हुनरबाज की जज हैं परिणीति चोपड़ा

    आपको बता दें कि इस हफ्ते सिर्फ सिंगर नेहा भसीन ही नहीं बल्कि कई बड़े सितारे हुनरबाज के मंच पर नजर आने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा इस शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। उनके अलावा निर्माता करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती भी इस शो को जज कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में भारती सिंह की जगह अब इस शो को टीवी की नागिन सुरभि चंदना होस्ट कर रही हैं। यह शो हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होता है।

    comedy show banner
    comedy show banner