Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2024: गणपति के सच्चे भक्त हैं ये सेलेब्स, हर साल अपने हाथों से बनाते हैं मूर्ति

    Ganesh Chaturthi का त्योहार आने वाला है। ऐसे में पूरे देश में एक खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी इस त्योहार को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिलता है। कई सेलेब्स तो अपने हाथ से बप्पा की मूर्ति बनाते हैं।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Mon, 02 Sep 2024 06:06 PM (IST)
    Hero Image
    अपने हाथों से तैयार करते हैं मूर्ति

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही भव्य रूप से मनाया जाता है। चारों तरह इस पूरे पर्व के दौरान एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है क्योंकि इन दिनों में बप्पा आपके घर पर विराजमान रहते हैं। खासतौर पर मुंबई में इस त्योहार को लेकर लोगों में अलग ही जोश देखने को मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब है गणेश चतुर्थी?

    इस साल ये पर्व 7 सितंबर को पड़ रहा है जोकि 10 दिनों तक चलेगा। दरअसल इस साल शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा। इस वजह से उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर शनिवार को मनाई जाएगी। वहीं अब कई सारे सेलेब्स इको-फ्रेंडली गणपति को सपोर्ट करने लगे हैं। 

    पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने भी इको फ्रेंडल गणपति की बात बोली थी। उन्होंने कहा था कि जब त्योहार इतना शुद्ध है तो मूर्ति भी शुद्ध होनी चाहिए। आज आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो खुद अपने घर पर मूर्ति बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan ने भगवान गणेश के कान में बोलकर मांगी स्पेशल विश, लोगों को दी इको-फ्रेंडली मूर्ति लेने की सलाह

    ऋत्विक धनजानी

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेता ऋत्विक धनजानी का। एक्टर बड़े ही चाव से उत्सव शुरू होने के 2 से 3 हफ्ता पहले मूर्ति बनाना शुरू कर देते हैं। इस पूरे प्रोसेस का वीडियो भी वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं। हर साल की उनकी मूर्ति बेहद ही खूबसूरत होती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rithvikk D (@rithvikk_dhanjani)

    जूही परमार

    खूबसूरत अभिनेत्री जूही परमार अपने काम की वजह से घर-घर में मशहूर हैं। एक अच्छी मां और एक्टर होने के साथ ही जूही एक क्रिएटिव आर्टिस्ट भी हैं। पिछले उत्सव उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल 'गणपति' मूर्ति बनाने का विकल्प चुना। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी साझा की थी।

    गुरमीत चौधरी

    गुरमीत का भी बप्पा से खास लगाव है इसलिए वो भी खुद ही मूर्ति बनाना पसंद करते हैं। गुरमीत ने एक बहुत ही क्यूट मूर्ति तैयार की थी जिसकी फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

    करण वाही

    'दिल मिल गए' सीरियल से घर-घर मशहूर हुए करण वाही हर साल बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं। यही नहीं, वह हर साल गणपति बप्पा की मूर्ति अपने हाथों से बनाते हैं। करण एक बहुत ही अच्छे आर्टिस्ट हैं।

    इशिता दत्ता

    हाल ही में एक बेटे की मां बनीं इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने गणपति बप्पा की छोटी सी मूर्ति बनाकर फैंस को दिखाया है। उन्होंने काफी अच्छी फिनिशिंग के साथ प्यारे से बप्पा की खूबसूरती मूर्ति बनाई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

    रितेश देशमुख

    गणपित बप्पा की मूर्तो को बनाने में सिर्फ टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारे ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड वाले भी आगे हैं। रितेश देशमुख को गणपति उत्सव काफी प्यारा है। वह बप्पा की होममेड मूर्ति को घर में विराजमान कराते हैं।

    दिया मिर्जा

    भगवान गणपति में अभिनेत्री दिया मिर्जा की भी विशेष आस्ता है। एक्ट्रेस कई बार इको-फ्रेंडली चीजों को प्रमोट करती भी नजर आती है। इस हिसाब से उन्होंने पिछले साल अपने घर पर अपने हाथों से बनाए गणपति को विराजमान कराया था।

    यह भी पढ़ें: 25 साल बाद एक दूसरे से मिले 'प्रेम-प्रीति', Salman Khan-सोनाली बेंद्रे का वीडियो वायरल