Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ishwar Thakur की मदद के लिए FIR की चंद्रमुखी चौटाला ने फैंस से लगाई गुहार, शेयर किया एक्टर का बैंक डिटेल

    FIR Actor Ishwar Thakur​ आपको बात दें कि एफआईआर के अलावा मे आई कम इन मैडम ‘भाबी जी घर पर हैं’ और जीजा जी छत पर हैं जैसे शोज में काम कर चुके हैं लेकिन अब उनके पास कोई काम नहीं हैं।

    By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Tue, 03 Jan 2023 07:54 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Kavita Kaushik Ishwar Thakur Photos twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kavita Kaushik To Help FIR Actor Ishwar Thakur:  कॉमेडी शो 'एफआईआर' और 'भाभी जी घर पर हैं!' जैसे शोज में काम कर चुके एक्टर ईश्वर ठाकुर इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ईश्वर के पास इस वक्त काम नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। कोरोना काल ने जहां आम लोगों की रोजी रोटी छीन ली थी। वहीं ईश्वर अभी भी कोरोना की मार को झेल रहे हैं। कोरोना काल के बाद से ही उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है। वह दो सालों से घर पर बैठे हुए हैं। उनकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पा रही और उनके पास इसके इलाज तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस कविता कौशिक उनकी मदद के लिए आगे आई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कविता ने ईश्वर की मदद के लिए फैंस से लगाई गुहार

    'एफआईआर' में ईश्वर ठाकुर संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस कविता कौशिक उनकी मदद के लिए सामने आई हैं। कविता ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दो फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में उनके साथ ईश्वर नजर आ रहे हैं। ये फोटो एफआईआर के सेट की है। वहीं दूसरी फोटो में ईश्वर का बैंक अकाउंट डिटेल हैं।

    कविता ने कैप्शन में लिखी ये बात

    इन तस्वीरों के साथ ही कविता ने कैप्शन में लिखा, 'हैल्प! मैं ईश्वर ठाकुर को एफआईआर के वक्त से जानती हूं। उन्हें कई शोज में कास्ट किया गया है। टीम ने हमेशा उनकी मदद की! अब मैं उनकी मदद करने के लिए आप सभी से निवेदन करती हूं। ईश्वर की बैंक और फोनपे डिटेल्स ये रही- उन्हें जीने के लिए मदद करें!'

    View this post on Instagram

    A post shared by Ishwar Thakur (@ishwar_comedy_official)

    डायपर खरीदने तक के नहीं हैं पैसे

    ईश्वर ठाकुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था, 'बीते कुछ महीनों से उनकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पा रही। इसी कारण मेरे पैरों में सूजन और यूरिन में कंट्रोल नहीं है। जब से यूरिन की दिक्कत हुई है उन्हें डायपर यूज करना पड़ता था, लेकिन अब डायपर तक खरीदने के पैसे नहीं हैं।'