विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ekta Kapoor को नहीं मिल रही 'नागिन', अब इस एक्ट्रेस ने सुपरनेचुरल शो Naagin 8 से किया मना?

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:56 AM (IST)

निर्माता एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक नागिन सीजन 8 की लीड एक्ट्रेस को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। 

नागिन 8 को लेकर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

नागिन 8 को लेकर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. चर्चा में एकता कपूर का टीवी शो नागिन 8

  2. शो की कास्टिंग को लेकर आया अपडेट

  3. इस एक्ट्रेस ने नागिन 8 को लेकर दिया स्पष्टीकरण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से निर्माता एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो नागिन अपने नए सीजन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स की तरफ से ये पुष्टि की गई थी कि जल्द ही नागिन 8 (Naagin 8) टीवी पर वापसी करते हुए नजर आएगा। लेकिन शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। 

बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) का नाम नागिन 8 को लेकर सुर्खियां बटोर रहा था, जिस पर अब फरहाना की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आ गया है। 

फरहाना नहीं होंगी नागिन 8 का हिस्सा

लोकप्रिय सुपरनेचुरल शो नागिन 8 को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बिग बास 19 की फर्स्ट रनर-अप और खतरों के खिलाड़ी 15 की प्रतियोगी फरहाना भट्ट का नाम भी शो की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर चर्चा में था। हालांकि, फरहाना ने साफ कर दिया है कि वह एकता कपूर (Ekta Kapoor) के नागिन सीजन 8 का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी दिलचस्प संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें- अब होगा Govinda के बेटे यशवर्धन का डेब्यू, एकता कपूर की Hero Ki Horrorine की रिलीज डेट आउट

farhana bhatt

फरहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मेरे नागिन का हिस्सा होने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ कर देना चाहती हूं कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और मेरा इस प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है। लेकिन नागिन की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और इस नए सफर के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं बहुत जल्द आप सभी के साथ अपने आने वाले काम के बारे में कुछ मजेदार अपडेट शेयर करने का भी इंतजार कर रही हूं। आप सभी के प्यार और जिज्ञासा के लिए धन्यवाद।

naagin8

हालांकि, फरहाना ने शो की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही फरहाना ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी जानकारी दी। अभिनेत्री ने बताया कि उनके पास एक दिलचस्प प्रोजेक्ट है और वह जल्द ही इसके बारे में और जानकारी साझा करेंगी। हालांकि, उन्होंने यह रहस्योद्घाटन नहीं किया कि उनका अगला प्रोजेक्ट फिल्म, टीवी शो या वेब सीरीज है।

इन रियलिटी शो में नजर आई हैं फरहाना

फरहाना भट्ट को बिग बॉस 19 से देशभर में पहचान मिली थी। इस शो में वह पहली रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लिया, जिसमें वह चौथे स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें- छठ के मौके पर एकता कपूर ने किया 'The Vvaan 2' का एलान, टीजर में दिखी छठी मैया की झलक; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।