Exclusive: क्या 'The Dirty Picture 2' में फिर चलेगा विद्या बालन का जादू? सीक्वल पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के प्रमोशन के बीच विद्या बालन ने 'द डर्टी पिक्चर 2' को लेकर Exclusive बातचीत में फिल्म को लेकर चर्चा की है।

'द डर्टी पिक्चर 2' का हिस्सा बनेंगीं विद्या बालन?
HighLights
विद्या बालन ने 'द डर्टी पिक्चर 2' पर चुप्पी तोड़ी
क्या फिल्म का हिस्सा बनेंगीं एक्ट्रेस?
एकता कपूर ने किया है 'द डर्टी पिक्चर 2' का एलान
अंकित सिंह तोमर, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन उन कलाकारों में शुमार हैं, जिनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता है। विद्या बालन जब भी पर्दे पर आती हैं, दर्शक उनकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाते हैं।
विद्या अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में नजर आने वाली हैं। फिल्म में विद्या एक दमदार किरदार में हैं और इसी बीच विद्या ने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर 2' को लेकर खास बात की है।
'द डर्टी पिक्चर 2' में नजर आएंगीं विद्या?
दरअसल विद्या बालन इन दिनों फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं और इसके अलावा वह अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग भी कर रही हैं। हाल ही में दैनिक जागरण के साथ विद्या ने एक्सक्लुसिव चर्चा की है। हमारे संवाददाता अंकित सिंह तोमर के साथ खास बातचीत में विद्या (Vidya Balan) ने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल विद्या से पूछा गया कि क्या कि एकता कपूर ने एलान किया है वह फिल्म 'द डर्टी पिक्चर 2' को ला रही हैं तो आप इसका हिस्सा बनेंगीं? तो इस पर विद्या ने हंसते हुए कहा कि,
अब सिल्क को जीवित कैसे करें। मुझे सच में नहीं है कि एकता क्या प्लान कर रही हैं। 15 साल हो गए हैं और उम्मीद है कि एकता ने कुछ अच्छी कहानी ढूंढ़ी होगी। मैं चैन्नई में हूं अभी और किसी ने मुझे एक आर्टिकल भेजा और कहा कि एकता द डर्टी पिक्चर 2 लेकर आ रही हैं। वहीं से मुझे पता चला और सच कहूं तो मुझे बहुत अच्छा लगा। अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो सच में अच्छी बात है।'
एकता ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
आपको बता दें कि हाल ही में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने एलान किया है कि वह जल्द ही द डर्टी पिक्चर 2 लेकर आ रही हैं। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट मिल गई है और इस वक्त फिल्म पर काम चल रहा है। हालांकि फिल्म के अगले पार्ट में विद्या बालन होंगीं या नहीं, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं और इसके साथ ही द डर्टी पिक्चर 2 की कहानी क्या होगी, इस पर भी अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हां अगर फिल्म बनती है तो शायद विद्या बालन फिल्म द डर्टी पिक्चर 2 में नजर जरूर आ जाएं।

आपको बता दें कि साल 2011 में आई इस फिल्म में विद्या बालन ने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी और इसके अलावा विद्या बालन ने किरदार ने सबके होश उड़ा दिए थे।
यही वजह है कि विद्या को फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब फिलहाल तो विद्या जेलर 2 में रजनीकांत (Rajnikanth) के साथ आ रही हैं। फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें- Exclusive: 'सिगरेट पीते ही हालत..','Jailer 2' के सेट पर डर गईं Vidya Balan, रजनीकांत के सामने हुआ कुछ ऐसा
यह भी पढ़ें- Exclusive: 'AI से बच्चे पैदा कर लो...' कटरीना को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Vidya Balan; ट्रोलर्स को लगाई लताड़
