विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के मौके पर एकता कपूर ने किया 'The Vvaan 2' का एलान, टीजर में दिखी छठी मैया की झलक; जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:27 PM (IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' (The Vvaan) की सफलता के बाद अब एकता कपूर ने इसका सीक्वल अनाउंस कर दिया है।

एकता कपूर ने किया 'द वन 2' का एलान

एकता कपूर ने किया 'द वन 2' का एलान

HighLights

  1. 'द वन' की सफलता के बाद सीक्वल हुआ अनाउंस

  2. टीवीएफ ने जारी किया धांसू टीजर

  3. पहली झलक में दिखी छठ पूजा 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो अपने अगले चैप्टर के लिए दरवाजे खुले छोड़ जाती हैं, वहीं कुछ ऐसी दुनिया होती हैं, जिन्हें पीछे छोड़ना आसान नहीं होता। एक ऐसी कहानी थी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन'। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसी को देखते हुए मेकर्स ने अब इसके सीक्वल का एलान किया है। 

एकता कपूर ने किया 'द वन 2' का एलान

‘वन’ (The Vvaan) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद एकता आर कपूर ने छठ के शुभ अवसर पर आधिकारिक तौर पर ‘वन 2’ (The Vvaan 2) की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उस फोकलोर यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसे भारतीय पौराणिक कथाओं, अलौकिक रहस्य, रोमांच और भव्यता के अनूठे मेल के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिला।

the vavan

‘वन’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF दर्शकों के लिए ‘वन 2’ लेकर आने के लिए तैयार हैं। यह ‘द वर्ल्ड ऑफ वन’ के निर्माण की दिशा में अगला कदम है। वन के रहस्यमयी जंगल, देवी, प्राचीन मान्यताओं और इस दुनिया की रक्षा करने वाली अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म ने किसी स्थापित फ्रेंचाइजी या पारंपरिक सिनेमाई फॉर्मूले पर निर्भर रहने के बजाय अपनी एक अलग पहचान बनाई।

क्या बनेगा 'द वन' का अलग यूनिवर्स?

दूसरी किस्त के लिए एकता कपूर एक बार फिर TVF के साथ हाथ मिलाएंगी और पहली फिल्म के पीछे रही साझेदारी को आगे बढ़ाएंगी। उनका बड़ा विजन ‘द वर्ल्ड ऑफ वन’ का निर्माण करना है, जो अपनी तरह का अनोखा यूनिवर्स होगा और जिसमें नई कहानियों और संभावनाओं के लिए रास्ते खुलेंगे।

शानदार है 'वन 2' का अनाउंसमेंट टीजर

‘वन 2’ के दिलचस्प एसेट में एक छोटी बच्ची को तितली के पीछे भागते हुए दिखाया गया है, जबकि रहस्यमयी शक्तियां उसका पीछा करती नजर आती हैं। इस सीन में एक रोमांचक मोड़ तब आता है, जब बच्ची की लाल आंखें पहली फिल्म के क्लाइमैक्स की याद दिलाती हैं।

‘वन 2’ के साथ मेकर्स एक फिल्म से आगे बढ़कर ‘द वर्ल्ड ऑफ वन’ की नींव रख रहे हैं। यह पहली फिल्म की लोककथाओं, पौराणिक मान्यताओं और कल्पनाओं पर आधारित अपनी तरह का पहला यूनिवर्स होगा।

'द वन' के बारे में

'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force Of he Forest) 2026 की फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है जो दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस के तहत शोभा कपूर, एकता कपूर, नीरज कोठारी और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्मित है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), अनुप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल हैं। यह वन देवी मंदिर और इसकी लोककथाओं से प्रेरित है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol की वो हीरोइन, जिसके प्यार में पागल था डायरेक्टर; श्रीदेवी-माधुरी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस अब कहां?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।