विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिरयानी तो दम पर बनी थी लेकिन ये...' एल्विश यादव, आयशा खान समेत कई सेलेब्स ने लगाई Pranit More की क्लास

Published: Wed, 10 Jun 2026 07:55 PM (IST)

कॉमेडियन प्रणित मोरे अपने एक स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो को लेकर ट्रोल हो रहे हैं, जिसमें एक शख्स ने 370 रुपये की बिरयानी के बदले शारीरिक संबंध की उम्मीद जताई थी।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं। इसकी वजह उनका एक स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो है जिसने इस पूरे विवाद को जन्म दिया। हालांकि इस वीडियो को अब हटा दिया गया है लेकिन इससे ऑनलाइन विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है।

क्या है वायरल वीडियो का मामला?

ये वीडियो प्रणित के क्राउडवर्क का हिस्सा थी जिसमें एक व्यक्ति अपने बारे में बात करते हुए बताता है कि उसने एक महिला को चिकन बिरयानी खिलाई जिसके लिए उसने 370 रुपये खर्च किए। हालांकि इसके आगे उसने जो कहा वो बहुत ही बकवास था। उस शख्स ने दावा किया कि इसके बदले में उसे उम्मीद थी कि महिला उसके साथ फिजिकल होगी। उसने शो में आगे कहा कि जब महिला ने खाना खाने के बाद उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो वह हैरान रह गया और बोला, 'मैंने कहा था कि 370 रुपये लगे हैं तो उसे वसूल तो करूंगा ही।'

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Finale: फिनाले से चंद मिनट पहले Gauahar Khan ने बता दिया Winner का नाम

इन सेलेब्स ने निकाली भड़ास

प्रणित मोरे के शो में ये 370 की बिरयानी' कॉमेंट करने वाला व्यक्ति 23 वर्षीय हिमांशु जांगरा है जिसे इस पूरे विवाद के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है। वहीं अब इंडस्ट्री के लोग इस मामले और प्रणित पर अपनी भड़ास उतार रहे हैं। कुशा कपिला से लेकर, एल्विश यादव, साक्षी शिवदासानी, आयशा खान जैसे सोशल मीडिया दिग्गजों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एल्विश यादव ने इसके खिलाफ कमेंट करते हुए एक्स पर लिखा,'₹370 की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दी। एक आदमी को लगा कंसेंट का MRP होता है और दूसरा कि एक कॉमेडियन को लगा हर असहज चुप्पी को लाफ्टर ट्रैक से बचाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पे बनी थी, विवाद अहंकार पे।'

आयशा खान को किस बात का डर?

शरारत गर्ल आयशा खान ने भी इस पर अपना गुस्सा निकाला। इंस्टा स्टोरी पर वीडियो रिपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "कमरे में मौजूद हर आदमी जिस तरह से हंस रहा है, उसे देखना भी डरावना है; होस्ट जिस तरह से हंस रहा है, और यह बात कि इस रील को पोस्ट करने से पहले इस पर सोचा-समझा गया और फिर भी इसे पोस्ट किया गया। यह सब डरावना है। जो हुआ है, उसके लिए हम जितना नाराज होने चाहिए, उतने नहीं हैं।"

WhatsApp Image 2026-06-10 at 7.53.12 PM

वहीं इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने तर्क दिया कि जवाबदेही केवल कमेंट करने वाले व्यक्ति तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा 'जो मेरे दर्शकों के व्यूज हैं, वो सिर्फ व्यूज नहीं हैं? हो सकते हैं अगर आप उसे क्लिप करके उसकी रील डालेंगे। उस पर एडिटर ने काम किया है, उस पर ये सोचा गया है कि उसको 90 सेकंड की क्लिप कैसे बनाई जाए। जब सब है, तो आप क्या कह सकते हैं कि आपके व्यूज रिफ्लेक्ट नहीं होते हैं? अगर आप उन व्यूज को बढ़ावा दे रहे हैं, शाबाशी दे रहे हैं, तो आपके भी व्यूज हैं।'

WhatsApp Image 2026-06-10 at 7.53.32 PM

प्रणित ने डीएक्टिवेट किया अपना अकाउंट

कुशा ने आगे लिखा कि ये कोई कॉमेडी नहीं है ये रिएक्शन पाने के लिए जानबूझकर इस तरीके से एडिट की गई है। फिलहाल ये मामला अभी थमता नजर नहीं आ रहा। प्रणित और हिमांशु दोनों ने आलोचनाओं के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 जीतने के बाद भी Gaurav Khanna को नहीं मिली कार, एक्टर ने बताई सच्चाई