विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रिश्ता खत्म होने के बाद…' Pavitra Punia के आरोपों पर पहली बार एक्स ब्वॉयफ्रेंड Eijaz Khan ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sun, 22 Dec 2024 06:04 PM (IST)

बिग बॉस के ज्यादातर सीजन में किसी न किसी की लव स्टोरी शुरू होती है। पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और ...और पढ़ें

एजाज खान ने पवित्रा पुनिया के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी (Photo Credit- Instagram)
एजाज खान ने पवित्रा पुनिया के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स पवित्रा और एजाज का हुआ था ब्रेकअप
  2. पवित्रा पुनिया ने एजाज खान से ब्रेकअप पर दिया था बयान
  3. एजाज खान ने पहली बार तोड़ी आरोपों पर चुप्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 14 में पवित्रा पुनिया और एजाज खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बीबी हाउस के अंदर से ही दोनों की लव स्टोरी काफी हद तक शुरू हुई। सलमान खान के शो से बाहर होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। एजाज-पवित्रा ने फैंस से अपने रिश्ते को कभी छिपाने की कोशिश नहीं की। इतना ही नहीं, साल 2022 में दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन बिग बॉस हाउस से शुरू हुआ दोनों का प्यार लंबे समय तक नही चल पाया। साल 2023 में कपल का ब्रेकअप हो गया।

पवित्रा और एजाज ने करीब एक साल तक ब्रेकअप की वजह पर कभी चर्चा नहीं की। हाल ही में पवित्रा पुनिया ने टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में एजाज से अलग होने पर खुलकर बात की। इसमें उनसे एक सवाल पूछा गया था कि क्या उनका रिश्ता टूटने के पीछे धर्म एक वजह है। इसके जवाब में उन्होंने तमाम दावों को खारिज कर दिया, लेकिन अफवाहों ने जोर पकड़ा कि पवित्रा-एजाज का रिश्ता धर्म बदलने के दबाव के कारण हुआ था।

Photo Credit- Instagram

एजाज खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

पवित्र पुनिया के बाद अब एजाज खान ने भी पहली बार ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए एजाज खान ने कहा, 'इसके बारे में हम बात नहीं करेंगे। मैं अपने रिश्तों को लेकर कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन इज्जत और प्यार बरकरार रहनी चाहिए। मैं उनकी बरकत के लिए हमेशा दुआ करता हूं। उस समय भी मैंने उन्हें दुख पहुंचाने की कोशिश नहीं की थी, और अब रिश्ता खत्म होने के बाद भी किसी तरह से दुख नहीं पहुंचाना चाहता हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ये भी पढ़ें- क्या सच में Pavitra Punia का धर्म बदलना चाहते थे Eijaz Khan? बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने तोड़ी चुप्पी

पवित्रा पुनिया ने क्या कहा था?

बिग बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने धर्म की वजह से रिश्ता टूटने के दावों को झूठा बताया था। उन्होंने कहा, मेरा परिवार बहुत खुश था। उनका मानना था कि 'इस इंडस्ट्री में जात-पात का कोई फर्क नहीं होता है। लेकिन मैंने रिश्ते की शुरुआत में ही एजाज को बताया था कि मैं धर्म बदलने वाली नहीं हूं।' इसके बाद से ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि पवित्रा पर धर्म बदलने का दबाव डाला गया था। हालांकि, उन्होंने इस इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि उनका रिश्ता धर्म की वजह से नहीं टूटा था।

ये भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद Pavitra Punia को काम मिलना हुआ बंद, बताया- उन्हें किस चीज का जिंदगी भर रहेगा पछतावा