विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेकअप के बाद Pavitra Punia को काम मिलना हुआ बंद, बताया- उन्हें किस चीज का जिंदगी भर रहेगा पछतावा

Published: Sun, 15 Dec 2024 02:34 PM (IST)

बिग बॉस 14 के बाद से ही पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) एक-दूसरे को डेट करने ...और पढ़ें

पवित्रा पुनिया को ब्रेकअप के बाद काम मिलना बंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पवित्रा पुनिया को ब्रेकअप के बाद काम मिलना बंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2020 में शुरू हुआ था एजाज और पवित्रा का प्यार
  2. एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने कर ली थी सगाई
  3. 2024 की शुरुआत में पवित्रा ने किया था ब्रेकअप

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) कभी छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे, लेकिन चार साल डेट करने के बाद दोनों बुरे नोट पर अलग हो गए। इसी साल की शुरुआत में पवित्रा और एजाज ने अचानक अपने अलग होने के एलान से फैंस को दंग कर दिया था। अब महीनों बाद पवित्रा ने बताया कि ब्रेकअप के बाद कैसे उन पर असर पड़ा है। 

पवित्रा पुनिया ब्रेकअप के बाद कई बार एजाज खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने पहले बताया था कि दोनों के विचार नहीं मिल रहे थे जिसके चलते उन्होंने अलग होने का फैसला लिया था और अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें किस बात का पछतावा है। 

ब्रेकअप के बाद नहीं बुलाते पार्टी में

टेली मसाला के साथ बातचीत में पवित्रा पुनिया ने बताया कि उनके बीच रिश्ता काफी समय से खराब चल रहा था, लेकिन वह इसे सही करने की सोच रही थीं। आगे एक्ट्रेस अपने ब्रेकअप के बाद अपने करियर पर पड़े प्रभाव के बारे में बात की। पवित्रा पुनिया ने कहा कि ब्रेकअप के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया और लोगों ने उन्हें पार्टी में बुलाना बंद कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा, "यह अभी हाल ही में हुआ। क्योंकि मेरा ब्रेकअप हुआ, तो मुझे काम नहीं दिया। इन्वटेशन मिलना बंद हो गया। मैं इतना हंसती थी। मैं सोचती थी आगे बढ़ो यार। जिंदगी बहुत छोटी है यार। अभी किसी को क्या हो जाए कुछ नहीं पता।"

यह भी पढ़ें- Pavitra And Eijaz Breakup: बिग बॉस कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया का टूटा रिश्ता, कर चुके थे सगाई

Pavitra Punia

काम मिलना हो गया बंद

पवित्रा ने आगे कहा, "लोगों को सिर्फ रंजिशें निकालनी है- अच्छा अभी ये इसकी गर्लफ्रेंड नहीं है तो इसको अब पार्टी में बुलाना बंद। मुझे काम नहीं दिया, क्योंकि मेरा ब्रेकअप हुआ है। मैं हंसी और सोचा कि इसमें आपका नुकसान है, मेरा नहीं। मेरा ब्रेकअप बहुत कुछ लेकर गया है मुझसे।"

Pavitra Punia tv show

पवित्रा पुनिया को इस बात का पछतावा

पवित्रा पुनिया ने खुलासा किया है कि उन्हें जिंदगी में किसी भी चीज का पछतावा नहीं, सिर्फ एक चीज को छोड़कर। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें अपने पिता की सही तरह से देखभाल न करने का पछतावा है जो जिंदगी भर रहेगा। वह अपने पिता के बारे में बात करके इमोशनल हो गईं। मालूम हो कि पिछले साल ही पवित्रा पुनिया के पिता का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- धर्म की वजह से Eijaz Khan के साथ Anita Hassanandani के रिश्ते के खिलाफ थीं मां, कहा- 'काश खुद को न बदला होता'

Disclaimer- पवित्रा पुनिया से जुड़ी खबर में तथ्यात्मक बदलाव किए गए हैं। दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।