विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eijaz Khan संग ब्रेकअप पर बोलीं एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया, कहा- 'मेरी च्वाइस गलत थी'

Published: Thu, 01 Aug 2024 02:53 PM (GMT+05:30)

गेम शो से बिग बॉस के घर से पवित्रा पुनिया और एजाज खान के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। दोनों ने इस शो में पहले खूब झगड़े किए थे लेकिन फिर दोनों के बीच प्रेम कहानी शुरू हुई। हालांकि ये कहानी 4 साल के अंदर खत्म हो गई। साल 2024 के शुरुआत में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थी।

पवित्रा पुनिया और एजाज खान (फोटो इंस्टाग्राम)
पवित्रा पुनिया और एजाज खान (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. पवित्रा पुनिया का टूटा दिल
  2. महीनों से सिंगल हैं एक्ट्रेस
  3. बिग बॉस हाउस में मिला था प्यार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में अब तक कई कपल्स बनें हैं, लेकिन कम ही ऐसे है उन्होंने शो से बाहर आने के बाद अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाया हो। वरना एक समय में आने के बाद कइयों के ब्रेकअप हुए हैं।

इन्हीं में से एक है सीजन 14 का कपल पवित्रा पुनिया और एजाज खान। इस 2024 के शुरुआत में इस कपल ने एलान किया था कि अब हम दोनों साथ नहीं है। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने इस पर खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन अब पवित्रा पुनिया ने इस पर बात की और अभिनेता को गलत च्वाइस का करार दिया।

'मैंने गलत इंसान से प्यार किया'

शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में पवित्रा पुनिया पहुंची थी। जहां उन्होंने कहा-  'रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी मैं लेती हूं, क्योंकि मेरी च्वाइस गलत थी। मैंने गलत इंसान से प्यार किया। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss करने के बाद इस एक्ट्रेस को आने लगा था सुसाइड का ख्याल, बोलीं- लाइफ का सबसे बुरा समय

'रिश्ता नहीं टिक सका'

बीते दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने कहा था, ''हर चीज की एक शेल्फ लाइफ होती है, कुछ भी परमानेंट नहीं होता। रिश्तों में भी एक शैल्फ-लाइफ हो सकती है। एजाज और मैं महीनों पहले अलग हो गए हैं और मैं हमेशा उनके अच्छे होने की कामना करूंगी। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन रिश्ता टिक नहीं सका। बता दें कि एक्टर पवित्रा से 11 साल बड़े हैं।

 पवित्रा का एक्टिंग करियर 

पव‍ित्रा पुनिया ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो 'स्‍प्‍ल‍िट्सविला 3' के फाइनलिस्ट में भी पहुंचीं थी। इसके बाद वह 'ये है मोहब्बतें',  'अलादीन-नाम तो सुना होगा' एकता कपूर के शो नागिन का भी हिस्सा बनी थी। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'लव यू जिंदगी' शो में दिखाई दी थी। 

यह भी पढ़ें- Eijaz Khan ने एक्स गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया को दिया था धोखा? ब्रेकअप की असली वजह आई सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।