यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eijaz Khan ने एक्स गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया को दिया था धोखा? ब्रेकअप की असली वजह आई सामने
पवित्रा पुनिया और एजाज खान (Pavitra Punia Eijaz Khan Breakup) का रिश्ता बिग बॉस सीजन 14 से शुरू हुआ था। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इसी साल फरवरी में पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। करीब साढ़े तीन साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रास्ते हमेशा के लिए अलग कर लिये।
पवित्रा पुनिया और एजाज खान रिलेशनशिप को कन्फर्म करने के बाद लिव-इन में रहने लगे थे। अक्टूबर 2022 में कपल ने सगाई तक कर ली थी और शादी की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन बात शादी तक पहुंचने से पहले ही वे अलग हो गए।
ब्रेकअप से टूट गए थे एजाज
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पवित्रा से अलग होने के बाद एजाज टूट गए थे। वह एक्ट्रेस के साथ कमिटेड रिलेशनशिप में थे। उन्हें ब्रेकअप के दर्द से उबरने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन अब वह बीता हुआ कल भुलाकर अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- क्या एजाज खान और पवित्रा पुनिया के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया पर उड़ रही है ब्रेकअप की अफवाह
क्या एजाज ने पवित्रा को दिया धोखा?
ब्रेकअप के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि एजाज खान ने पवित्रा पुनिया को धोखा दिया है। हालांकि, सोर्स ने इन खबरों को खारिज किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया, "उन्होंने पवित्रा को धोखा नहीं दिया है। वह उनके साथ कमिटेड और बहुत ईमानदार थे। वे साथ में भी रहते थे। उस वक्त उनकी जिंदगी में कोई और लड़की नहीं थी और यह आज तक सच है। वह अभी सिंगल हैं और दूसरे रिलेशनशिप में आने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं।"
View this post on Instagram
क्यों एजाज और पवित्रा का हुआ ब्रेकअप?
कहा जा रहा है कि पवित्रा और एजाज के रिश्ते में कई दिक्कतें थीं। लंबे समय तक दोनों ने इसे सॉल्व करने की भी कोशिश की, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें एहसास हुआ कि इन मुद्दों को सुलझाया नहीं जा सकता है। इसलिए दोनों अलग हो गए।
इन दिनों एजाज, दिव्यांका त्रिपाठी के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कई स्क्रिप्ट्स हैं।
यह भी पढ़ें- जब शो के सेट पर ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं Pavitra Punia, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया शूटिंग का वो किस्सा
