विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 contestants Education:कोई 10वीं पास तो किसी ने की है इंजीनियरिंग, सबसे पढ़ा लिखा है ये कंटेस्टेंट

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 06:30 PM (GMT+05:30)

Educational qualifications of Bigg Boss 16 contestants बिग बॉस 16 के सभी कंटेस्टेंट यू तो हमेशा टशन में रहते हैं ...और पढ़ें

Educational qualifications of Bigg Boss 16 contestants, Instagram
Educational qualifications of Bigg Boss 16 contestants, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Educational qualifications of Bigg Boss 16 contestants: टीवी का विवादित शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। शो में एक तरफ लड़ाई-झगड़ा तो दूसरी तरफ प्यार और दोस्ती समेत सब एक ही घर में देखने को मिल जाता है। शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट को तो छोड़िए बिग बॉस भी गॉसिप करते हुए नजर आए। शो में सभी खिलाड़ी दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऊपर से सुपर कूल दिखने वाले ये सेलेब्स कितना पढ़ा-लिखे हैं। अगर नहीं तो यहां देखिए लिस्ट...

अंकित गुप्ता

उड़ारियां से फैंस के चहेते बनने वाले अंकित गुप्ता शो में भी छाए हुए हैं। हालांकि, उनका शांत स्वभाव ही कई बार उनके लिए परेशानी बन जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंकित ने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के मेरठ से की है। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन भी यहीं से पूरा किया।

View this post on Instagram

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

टीना दत्ता

टीना दत्ता टीवी की मोस्ट पॉपुलर बहु की लिस्ट में आती हैं। अब बिग बॉस में भी फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। टीना ने कोलकाता के सेंट पॉल बोर्डिंग स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। वहीं, इंग्लिश ऑनर्स से ग्रेजुएशन उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता से कंप्लीट किया है।

View this post on Instagram

A post shared by ✨Tinzi In TinzelTown✨🧚‍♀️ (@tinadatta)

शालीन भनोट

बिग बॉस 16 की शुरुआत से शालीन भनोट अपने लड़ाई-झगड़े को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शालीन ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के एक प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन से किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

अब्दु राजिक

अब्दु शो के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हैं। उनका स्टाइल और अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। जानकारी के अनुसार, अब्दु ने ताजिकिस्तान के गिशदरवा के एक स्थानीय स्कूल से अपनी 10 वीं की पढ़ाई पूरी की है, उनके आगे की पढ़ाई की कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

एमसी स्टैन

बस्ती से बिग बॉस में एंट्री मारने वाले एमसी स्टैन की जर्नी काफी इंस्पिरेशनल है। सोशल मीडिया पर एमसी बेहद पॉपुलर स्टार हैं। रैपर ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पुणे से पूरी की है। स्टेन ने एक बार खुद बताया था कि वह अपने शहर में बहुत लोकप्रिय हो गया थे, इसलिए वह कॉलेज नहीं जा सके।

View this post on Instagram

A post shared by MC STΔN 💔 (@m___c___stan)

सुंबुल तौकीर

सुंबुल बिग बॉस के घर में सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। 18 साल की सुंबुल ने मोनिका वर्मा के सहज मुद्रा एक्टिंग एकेडमी से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है।

View this post on Instagram

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

अर्चना गौतम

ग्रैंड मस्ती और हसीना पारकर जैसी कुछ फिल्मों का हिस्सा रह चुकी अर्चना गौतम मिस बिकिनी इंडिया भी रह चुकी हैं। अर्चना ने आईआईएमटी, मेरठ से जनसंचार और पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

View this post on Instagram

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

साजिद खान

बिग बॉस के घर और बाहर दोनों जगहों पर साजिद विवादों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहे हैं। साजिद ने मुंबई के मानेकजी कूपर स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मीठीबाई में दाखिला लिया और वहां से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

गौतम विग

बिग बॉस में गौतम विग अपनी दोस्ती और झगड़े दोनों की वजह से चर्चा में रहते हैं। फिटनेस फ्रीक गौतम ने कनाडा की एक यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के मजबूत कंटेस्टेंट माने जाते हैं, वह बिग बॉस मराठी सीजन-2 (2019) के विजेता भी रह चुके हैं। शिव ने इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।