13 एपिसोड में सिमटी थी 37 साल पहले आए शो की कहानी, IMDb ने दी थी 8.1 की धांसू रेटिंग, करण जौहर ने किया था कमाल
1989 में एक ऐसे शो ने दूरदर्शन पर धमाल मचाया था, जिसमें सिर्फ 13 ही एपिसोड थे। IMDb ने इसे ...और पढ़ें

13 एपिसोड में निपट गया था दूरदर्शन का यह शो/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक में टीवी पर कई ऐसे सीरियल्स आते थे, जिनकी कहानी काफी लंबी होती थी। उस दौर में 'रामायण', 'महाभारत', 'शक्तिमान' और 'मालगुडी डेज' जैसे शोज ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी।
हालांकि, इन सबके बीच दूरदर्शन पर 37 साल पहले एक ऐसा शो भी आया था, जो सिर्फ 13 एपिसोड में ही सिमट गया था, लेकिन इसकी कहानी अपने समय से काफी आगे थी। अब आप 8.1 की धांसू IMDb रेटिंग वाली इस क्लासिक सीरीज को कहां देख सकते हैं? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
90 के दशक में आए इस एडवांस शो की ये थी कहानी
इस शो की कहानी स्कूल में पढ़ने वाले चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मिलकर एक कंप्यूटर बनाते हैं। हालांकि, उनका बनाया हुआ वह कंप्यूटर गलती से 'एंड्रोमेडा गैलेक्सी' से धरती पर आए एक एलियन राजकुमार का घर बन जाता है, जो अपने दुश्मनों से बचकर भागा है। कहानी में तब एक दिलचस्प मोड़ आता है, जब उन चारों दोस्तों में से 'अप्पू' को एलियन प्रिंस के दुश्मन किडनैप कर लेते हैं। तब एलियन प्रिंस उन दोस्तों को एक टाइम मशीन देता है, जिसके जरिए वे अपने दोस्त को बचाने के लिए 1942 से लेकर 2013 तक का टाइम ट्रैवल करते हैं।
उस समय पर जहां पौराणिक और फैमिली ड्रामा शोज देखने को मिलते थे, वहीं 'इन्द्रधनुष' ने अपने एडवांस और साई-फाई (Sci-Fi) कॉन्सेप्ट से सभी का ध्यान खींच लिया था।
यह भी पढ़ें- कहां है TV का सबसे पॉपुलर 'कृष्णा'? पड़ोसी की खिड़कियों से झांककर शो देखते थे लोग; Rishikesh में सिखाते हैं योग
करण जौहर और उर्मिला मातोंडकर भी थे शो का हिस्सा
आनंद महेंद्रू के निर्देशन में बना दूरदर्शन का यह सीरियल उस दौर के बेस्ट शोज़ में से एक था। इसमें जितेंद्र राजपाल ने 'अप्पू', जबकि दिग्गज अभिनेता गिरीश कर्नाड ने अप्पू के पिता 'स्वामी कृष्णमूर्ति' का किरदार निभाया था। इनके अलावा दीपा लागू, अक्षय आनंद और विशाल सिंह जैसे कई सितारे भी शो में नज़र आए थे। खास बात यह है कि जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर ने भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इसी शो से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 'श्रीकांत' का किरदार अदा किया था।
गेस्ट कलाकारों की बात करें तो आशुतोष गोवारिकर, उर्मिला मातोंडकर, विक्रम गोखले, विश्वजीत प्रधान और गैविन पैकर्ड जैसे एक्टर्स भी इस शो में अहम भूमिकाओं में नज़र आए थे।
-1777989846564.jpg)
इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं सुपरहिट शो 'इंद्रधनुष'
अगर आप करण जौहर और उर्मिला मातोंडकर स्टारर यह क्लासिक साई-फाई शो देखना चाहते हैं, तो इसे आप यूट्यूब पर 'Indradhanush DD Serial' लिखकर सर्च कर सकते हैं, जहां आपको इसके सारे एपिसोड्स मिल जाएंगे। इसके अलावा इसे आप हंगामा प्ले और वीआई मूवीज एंड टीवी पर भी देख सकते हैं।
