विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखपति बना टीवी का 'हनुमान', Dara Singh से भी ज्यादा हुआ फेमस, अब छाप रहा है मोटा पैसा

Published: Thu, 30 Apr 2026 03:13 PM (IST)

दूरदर्शन के कल्ट माइथोलॉजिकल शो जय हनुमान में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता आज लाखों में पैसा कमा रहा है।

जय हनुमान एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

जय हनुमान एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

HighLights

  1. पॉपुलर रहा था शो जय हनुमान

  2. इस एक्टर ने निभाया था किरदार

  3. अब लाखों में कमाई कर रहा है कलाकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन टीवी चैनल पर 90 के दशक में माइथोलॉजिकल शो जय हनुमान का टेलीकास्ट किया गया था। शो के मेकर्स रामानंद सागर और संजय खान थे। रामायण की तरह सागर वर्ल्ड का ये धारावाहिक काफी ज्यादा कल्ट रहा। इस शो में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राज प्रेमी ने अपने दमदार अभिनय और लुक के दम पर वेटरन एक्टर दारा सिंह को कड़ी टक्कर दी। 

आज के समय में राज प्रेमी दबा के पैसा कमा रहे हैं और लखपति बन गए हैं। आइए जानते हैं कि राज आज के समय में क्या कर रहे हैं और कैसे लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। 

लखपति बने राज प्रेमी

सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेताओं में राज प्रेमी का नाम शामिल होता है। टीवी की दुनिया के दिग्गज कलाकार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले राज आज के समय में भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें- गुमनामी के साये में Ramayan का 'जटायु', एक्टिंग छोड़ इस हाल में गुजार रहा है जीवन

jai hanuman raj premi

वहां वह बड़ी-बड़ी फिल्मों में खलयानक की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। जिनकी बदौलत वह मोटी कमाई करते हैं। इस आधार पर उन्हें लखपति कहा जाना गलत नहीं होगा। 

rajpremi

इतना ही नहीं कई ऐसे टीवी सीरियल्स ऐसे हैं, जिनमें राज प्रेमी की झलक देखने को मिलती है। इस तरह से जय हनुमान कलाकार इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए है।

लेकिन जितनी लोकप्रियता राज प्रेमी को जय हनुमान में बजरंगी बली किरदार निभाने से मिली, उतनी लाइमलाइट उन्हें अन्य किसी धारावाहिक से नहीं मिल पाई। 

ऐसे मिला हनुमान का ऑफर

जय हनुमान में राज प्रेमी की कास्टिंग का मामला काफी दिलचस्प रहा था। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राज ने बताया था कि रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' में शीशुपाल का रोल करने के बाद मेकर्स उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुए। कमाल की एक्टिंग स्कील और कद काठी को मद्देनजर रखते हुए उन्हें जय हनुमान में लीड रोल ऑफर हुआ था। एक्टर भूषण जीवन की वजह से उनको इस माइथोलॉजिकल धारावाहिक में काम करने का मौका मिला था। 

बॉलीवुड फिल्मों में भी आए नजर

टीवी और भोजपुरी सिनेमा के अलावा राज प्रेमी ने बतौर कलाकार हिंदी सिनेमा की फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। उनकी मुख्य फिल्मों के बारे में गौर किया जाए तो उनके नाम इस प्रकार हैं-