TV का सबसे पॉपुलर 'Krishna', पड़ोसी की खिड़कियों में झांककर शो देखते थे लोग; ऋषिकेश में कमा रहे हैं पैसा
90 के दशक में TV पर श्री कृष्ण (Shri Krishna) में अपनी लीला दिखाने वाले ऑन-स्क्रीन कान्हा बनकर एक्टर घर-घर ...और पढ़ें

श्री कृष्ण बनकर छा गए थे एक्टर। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में दूरदर्शन पर पौराणिक शो श्री कृष्ण (Shri Krishna) आया जिसे रामायण (Ramayan) का निर्माण करने वाले रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने बनाया था।
शो तो पॉपुलर हुआ ही था, कृष्णा की भूमिका निभाने वाले एक्टर अमर हो गए थे। लोग उन्हें असली में भगवान कृष्ण समझने वाले थे। उनकी आंखों की चमक, चेहरे का तेज ऐसा था कि दर्शक उनसे अपनी नजर हटा ही नहीं पाते थे।
90s का सबसे पॉपुलर कृष्णा
जब रामानंद सागर 1993 में श्री कृष्ण शो लेकर आए तो किसी को नहीं मालूम था कि यह इतना पॉपुलर होगा। उस वक्त हर किसी के घर में टीवी नहीं होता था। लोग दूसरे के घरों में जाकर यह शो देखने जाया करते थे। श्री कृष्ण की लीला में खो जाते थे।
सर्वादमन ने कृष्णा की भूमिका में भरी जान
उस शो में जिसने कृष्णा की भूमिका निभाई, वो कलाकार कोई और नहीं बल्कि सर्वादमन डी. बनर्जी (Sarvadaman D. Banerjee) हैं। इस शो में वह वयस्क कृष्णा की भूमिका में दिखाई दिए थे। सर्वादमन ने इस किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया था कि आज भी उन्हें लोग कृष्णा के रूप में ही इमेजिन करते हैं।
कई फिल्मों में दिखाया दम
सर्वादमन ने पर्दे पर श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने के साथ-साथ कई पौराणिक किरदारों को जीवंत किया है। वह आदि शंकराचार्य फिल्म में आदि शंकरा की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने श्री दत्त दर्शनम, स्वामी विवेकानंद, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, गॉडफादर जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- करोड़ों का मालिक बना Mahabharat का 'अभिमन्यु,' एक्टिंग छोड़कर छाप रहा मोटा पैसा, जीता है लग्जरी लाइफ
अब क्या कर रहे हैं सर्वादमन?
90 के दशक में सर्वादमन ने बड़े और छोटे पर्दे पर अभिनय की छाप छोड़ी और फिर इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक लिया। वह फिल्मों में छोटे-मोटे रोल में एक्टिव हैं, लेकिन उनका पूरा फोकस इस वक्त योग में हैं।
वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर ऋषिकेश में गंगा किनारे योग सिखाते हैं। वह NGO पंख नाम के एक एनजीओ को सपोर्ट भी करते हैं।
यह भी पढ़ें- 18 साल पहले लड़की बनी थी TV की 'कान्हा', कल्ट शो से घर-घर में हुई मशहूर, पैर छूने भागते थे लोग; आज गुमनाम!
