विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 साल पहले लड़की बनी थी TV की 'कान्हा', कल्ट शो से घर-घर में हुई मशहूर, पैर छूने भागते थे लोग; आज गुमनाम!

Published: Thu, 30 Apr 2026 05:06 PM (GMT+05:30)

साल 2008 में आए सीरियल में 'कान्हा' की भूमिका एक लड़की ने निभाया था। 18 साल बाद वह कैसी लगती हैं और कहां हैं, जानिए उनके बारे में...

टीवी का कान्हा बन रातोंरात चमकी किस्मत। फोटो क्रेडिट- एक्स

टीवी का कान्हा बन रातोंरात चमकी किस्मत। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण (Shree Krishna) की लीला पर कई फिल्में और सीरियल्स बने हैं। ज्यादातर में मेल एक्टर्स ने ही श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई है। हालांकि, 18 साल पहले 'जय श्री कृष्ण' (Jai Shri Krishna) शो आया था जिसमें एक लड़की ने कान्हा की भूमिका निभाई थी।

कलर्स पर टेलीकास्ट हुआ 'जय श्री कृष्ण' सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में से एक बन गया था। 'नन्हे कान्हा' ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली। उनकी लीला देखने के लिए दर्शक बेताब रहते थे। एक साल तक इस शो ने दर्शकों के दिलों को जीता और इसके किरदार हमेशा के लिए अमर हो गए।

घर-घर में नन्हा कान्हा हुआ मशहूर 

चाहे यशोदा मैया की भूमिका हो या फिर नन्ही राधा का किरदार हो... सभी कलाकार अपने किरदार से अमर हो गए। सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी नन्हे कान्हा को मिली थी। टीवी के कान्हा ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल चुरा लिया था। वह सबसे मशहूर कान्हा में से एक बन गए। भले ही 'जय श्री कृष्ण' में किशोरावस्था की कहानी भी दिखाई गई, लेकिन घर-घर में नन्हे कान्हा ने ही पहचान बनाई। 

Jai Shri Krishna

लड़की ने निभाई थी कान्हा की भूमिका

कहा जाता है कि लोग नन्हे कान्हा के पैर तक छूने लगे थे। शायद ही आपको मालूम हो कि टीवी पर जिसने नन्हे कान्हा की भूमिका निभाई, वो लड़का नहीं बल्कि लड़की थी। 'जय श्री कृष्ण' में बाल कान्हा की भूमिका एक्ट्रेस धृति भाटिया (Dhriti Bhatia) ने निभाई थी। 

यह भी पढ़ें- कहां गईं महाभारत की 'उत्तरा', 'शकुनी मामा' ने बनाया स्टार; 58 साल की अक्षय की हीरोइन अब दिखती हैं ऐसी?

Jai Shri Krishn Kanha

आज गुमनामी में जी रही नन्ही कान्हा

धृति भाटिया को 'जय श्री कृष्ण' शो से ही लाइमलाइट मिली। 'द सुइट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'सास बहू और बेटियां' जैसे शोज में काम किया। आज वह गुमनामी में जी रही हैं। 18 साल बाद धृति का लुक चेंज हो गया है। छोटे पर्दे से भी वह दूर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह खास एक्टिव नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके साढ़े 8 हजार के आसपास फॉलोअर्स हैं। उन्होंने आखिरी पोस्ट पिछले साल 2025 में किया था। 

यह भी पढ़ें- काम के लिए तरस रहा है Mahabharat का 'शिखंडी', 350 फिल्में करने के बाद खो गई पहचान