विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krishna Janmashtami 2022: टीवी पर इन एक्टर्स ने निभाया श्री कृष्ण का किरदार, लोग कान्हा समझ छूने लगे थे पांव

By Tanya AroraEdited By:
Published: Thu, 18 Aug 2022 11:37 AM (IST)

Krishna Janmashtami 2022 टीवी पर कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने पौराणिक शोज में श्री कृष्णा का किरदार निभाया है। कई ...और पढ़ें

Krishna Janmashtami 2022 Sumedh Mudgalkar to Nitish Bharadwaj actors playes krishna on screen. Photo Credit- Instagram
Krishna Janmashtami 2022 Sumedh Mudgalkar to Nitish Bharadwaj actors playes krishna on screen. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। लोग इस दौरान मंदिरों में जाकर कान्हा के जन्मदिन का पूरा आनंद मनाते हैं। आम आदमी से लेकर कई बड़े सितारे इस दिन व्रत रखते हैं और इसी के साथ कान्हा की भक्ति में लीन हो जाते हैं। पौराणिक शोज में कई ऐसे टीवी एक्टर्स हैं, जिन्होंने छोटे परदे पर श्री कृष्ण का किरदार निभाया है। कई कलाकार तो ऐसे हैं जो कृष्णा का किरदार निभाते हुए अपने रोल में इतने रम गए कि देखने वाली ऑडियंस भी उन्हें असल जिंदगी में भगवान ही समझने लगी। एक एक्टर तो ऐसे हैं जो श्री कृष्ण के किरदार में इतने पॉपुलर हुए कि उनसे जब भी लोग मिलते तो उनके पांव छूने लगे, तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

नितीश भारद्वाज

डॉ नितीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' में श्री कृष्ण का रोल निभाया था। हालांकि वह महाभारत में विदुर की भूमिका के लिए सिलेक्ट हुए थे, लेकिन वह रोल न देकर निर्देशक ने उन्हें महाभारत में श्री कृष्ण के किरदार के लिए चुना। श्री कृष्ण का किरदार निभाकर नितीश भारद्वाज घर-घर में मशहूर हुए। उनका ये किरदार लोगों को इतना भाया कि उन्हें सच में कई फैंस तो कृष्ण ही समझ बैठे और वह असल जिंदगी में भी जहां जाते लोग उनके पांव छूते।

सर्वदमन डी बनर्जी

साल 1993 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामानंद सागर की 'श्री कृष्ण' में एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। इस शो के बाद एक्टर सर्वदमन ने परदे पर अलग-अलग किरदार निभाए, लेकिन आज भी लोग उनकी श्री कृष्ण वाली मनमोहक मुस्कान भूल नहीं पाए हैं।

स्वप्निल जोशी

स्वप्निल जोशी आज के समय में मराठी सिनेमा के सबसे बड़े और बेहतरीन सितारों में से एक हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वह भी रामानंद सागर के शो 'श्री कृष्ण' में कान्हा का किरदार निभा चुके हैं। इस किरदार ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई थी।

सौरभ राज जैन

सौरभ जैन ने छोटे परदे पर न सिर्फ भगवान शिव का बल्कि श्री कृष्ण की भूमिका भी निभाई हैं। उन्होंने साल 2013 में टीवी पर आई महाभारत में श्री कृष्ण की भूमिका अदा की थी। श्री कृष्ण के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया था। शो में उनके अवतार से लेकर उनकी मुस्कान और जिस तरह से उन्होंने खुद को इस किरदार में ढाला था उसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

धृति भाटिया

साल 2008 में कलर्स टीवी पर प्रसारित हुए शो 'जय श्री कृष्णा' टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शोज में से एक रहा है। इस शो में धृति भाटिया ने बाल कृष्णा का रोल निभाया था। बाल श्री कृष्ण के रूप धृति ने लोगों का खूब दिल जीता। उनकी आवाज से लेकर उनकी प्यारी सी मुस्कान को लोगों ने खूब पसंद किया था। 'जय श्री कृष्णा' इतना पॉपुलर हुआ था कि इस शो को दोबारा टीवी पर लाया गया।

विशाल करवाल

विशाल करवाल ने साल 2011 में आए सीरियल 'द्वारकाधीश' में भगवान कृष्ण के किरदार को निभाया था। इस किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया। उनकी उस मनमोहक मुस्कान को आज भी फैंस याद करते हैं।

सुमेध मुद्गलकर

स्टार भारत पर वैसे तो कम शोज ही अपना जलवा दिखा पाए हैं। लेकिन स्टार भारत के जिस शो को लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया वह है 'राधा कृष्णा'। इस शो में सुमेध मुद्गलकर ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। यह शो काफी लम्बे समय तक चला। इस शो से सुमेध को घर-घर में पहचान मिली।