विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

32 साल पहले Doordarshan पर होती थी 'तहकीकात', देव आनंद के भाई थे हीरो; विवादित फिल्म के डायरेक्टर का था शो

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:20 PM (IST)

दूरदर्शन टीवी चैनल 32 साल पहले एक यादगार स्पाई थ्रिलर टीवी सीरियल टेलीकास्ट किया गया था।

दूरदर्शन पर आता था ये शो (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

दूरदर्शन पर आता था ये शो (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. दूरदर्शन पर आता था कल्ट स्पाई थ्रिलर शो

  2. 52 एपिसोड तक किया था मनोरंजन

  3. इस डायरेक्टर ने बनाया धारावाहिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे मशहूर और लोकप्रिय टीवी चैनल के तौर पर दूरदर्शन (Doordarshan) को जाना जाता था। बेशक आज ओटीटी और यूट्यूब के बढ़ते क्रेज के बीच डीडी नेशनल कहीं गुम होकर रह गया है, लेकिन 90 एक जमाने में दूरदर्शन ही दर्शकों के मनोरंजन का एकमात्र साधन हुआ करता था।

इसी आधार पर आज हम आपको दूरदर्शन के एक ऐसे ही कल्ट धारावाहिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 32 साल पहले टेलीकास्ट किया गया था और स्पाई थ्रिलर के तौर पर ये शो काफी पसंद किया गया था। 

दूरदर्शन का कल्ट स्पाई थ्रिलर शो

टीवी चैनल दूरदर्शन के जिस लोकप्रिय स्पाई थ्रिलर धारावाहिक के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसमें दिग्गज फिल्ममेकर और अभिनेता देव आनंद के भाई विजय आनंद ने अहम भूमिका निभाई थी। विजय वही डायरेक्टर थे, जिन्होंने हिंदी की कल्ट क्लासिक मूवीज- गाइड, ज्वेल थीफ और तीसरी मंजिल का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा इस शो में अभिनेता सौरभ शुक्ला भी मौजूद रहे। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात तहकीकात (Tehkikaat) के बारे में की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन का वो सीरियल जिसे देखते ही कुर्सी से गिर पड़े थे Amitabh, शाम होते ही टीवी से चिपक जाती थी फैमिली

Tehkikaat show

साल 1994 में तहकीकात टीवी सीरियल को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। इस शो का खासियत यही थी कि इसका टाइटल म्यूजिक और क्राइम सीन पर बजने वाला बैकग्राउंड स्कोर इतना सस्पेंस-भरा और खौफनाक था, जिसे सुनकर दर्शकों की रूह कांप जाती थी।

Tehkikaat show (1)

इतना ही नहीं 52 एपिसोड तक चलने वाला दूरदर्शन का तहकीकात काफी पॉपुलर हुआ था और रात के 8:30 बजे तमाम दर्शक अपने-अपने घरों में इसे देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाया करते थे। इसके अलावा तहकीकात की खास बात ये भी थी कि इसमें सस्पेंस के साथ-साथ कॉमेडी का डोज भी देखने को मिलता था। 

इस निर्देशक ने बनाया था तहकीकात

बात की जाए दूरदर्शन के तहकीकात के बारे में तो इसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था, जोकि हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर हैं। शेखर ने अपने डायरेक्शन में मासूम, मिस्टर इंडिया और बैंडिट क्वीन जैसी कई कल्ट फिल्मों को बनाया है। इतना ही नहीं बतौर निर्देशक वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। बता दें कि बैंडिट क्वीन फिल्म को लेकर शेखर का नाम काफी विवादों में रहा था।

यह भी पढ़ें- 90s के सीरियलों पर भारी पड़ा था दूरदर्शन का शो, बने थे 780 एपिसोड; एक्ट्रेस की बिंदी की वजह से देखते थे लोग