नहीं मिले बड़े होटल, गांववालों के घर पर रहकर की पूरी शूटिंग; ऐसे तैयार हुआ था Doordarshan का सबसे आइकॉनिक शो
दूरदर्शन पर 40 साल पहले एक ऐसा आइकॉनिक शो आया, जिसकी लगभग शूटिंग कर्नाटक के एक गांव में हुई थी। इस दौरान शो के कलाकार को रहने के लिए कोई बड़ा होटल नहीं मिला था, बल्कि गांव में वहां के निवासियों के साथ ही उन्होंने गुजारा किया।

दूरदर्शन के आइकॉनिक शो के लिए गांव में ही रहे थे एक्टर्स/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
दूरदर्शन के आइकॉनिक शो के लिए गांव में रहे थे एक्टर्स
40 साल पहले कर्नाटक के गांव में बसा था शो का सेट
एक्टर्स को भी निर्माता ने नहीं दिए थे बड़े होटल
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आज के दौर में एक्टिंग में आते ही कलाकारों को महंगी गाड़ियों से लेकर वैनिटी वैन, सेट पर पर्सनल मेकअप रूम उपलब्ध करवाए जाते हैं। फिल्म और टीवी शोज के प्रोडक्शन और स्टार्स के लिए मेकर्स जमकर पैसा बहाते हैं, लेकिन 80 और 90 के दौर में ऐसा नहीं था।
दूरदर्शन (Doordarshan Shows) पर सालों पहले एक ऐसा सीरियल आया था, जिसकी शूटिंग कर्नाटक के एक छोटे से गांव में हुई थी। पॉपुलर शो की शूटिंग के लिए सितारे कहीं 5 स्टार होटल्स में नहीं, बल्कि उस गांव में वहां के निवासियों के घर रहते थे। कौन सा था दूरदर्शन का वो शो, जिसके लिए कर्नाटक के गांव में कुछ समय के लिए बसे कलाकार, पढ़ें उससे जुड़ा किस्सा।
40 साल पहले खूब पसंद किया गया था सीरियल
दूरदर्शन के जिस आइकॉनिक शो का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1986 में प्रसारित हुआ 'मालगुडी डेज' था। आर.के.नारायण की लिखी कहानी और शंकर नाग के शानदार निर्देशन ने इसे कालजयी शो बनाया। हर जनरेशन पर मालगुडी डेज ने अमिट छाप छोड़ी। इस सीरियल के बारे में तो हमने बहुत पढ़ा और सुना है, लेकिन आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि कर्नाटक के किस गांव को मालगुडी बसाया गया था और क्यों सितारों को भी वहीं रहना पड़ा था।
39 एपिसोड की सीरीज मालगुडी डेज की ज्यादातर शूटिंग कर्नाटक के शिमोगा जिले के अगुम्बे गांव में हुई थी। अगुम्बे के पास मौजूद कलकोडु को घर के रूप में इस्तेमाल किया गया था। आगुम्बे गांव को 'मालगुडी' का रूप देने के लिए आर्ट डायरेक्टर जॉन देवराज वहां पर ठेले, मूर्तियां, सड़कें, दुकानें, बस स्टैंड और स्कूल तैयार करवाए। शूटिंद के लिए उन्होंने शिमाोग से गधे और बेंगलुरु से हाथी मंगवाए।

कहा जाता है कि मेकर्स पहले मालगुडी का सेट मैसूर में लगाना चाहते थे, लेकिन गांव की कहानी वाले कॉन्सेप्ट के हिसाब से वहां तब तक बड़ा शहर बस चुका था। शो के डायरेक्टर शंकर नाग को अगुम्बे का सनसेट इतना पसंद था कि उन्होंने ये ठान लिया था कि वो यही अपना काल्पनिक मालगुडी गांव बसाएंगे।
गांव वालों के घरों में रहते थे एक्टर्स
जिस समय पर मालगुडी डेज आया था उस समय पर बड़े होटलों में ठहरने की बहुत ज्यादा सुविधाएं नहीं थीं। शो के कास्ट और क्रू की टीम में 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जिसकी वजह से स्टारकास्ट समेत पूरे गांव वाले वहां के स्थानीय लोगों के साथ ही उनके घर में रहते थे। उनके पास भी उतनी ही सुविधाएं थीं, जितनी गांववालों के पास थी।

40 साल पहले शुरू हुए मालगुडी डेज के कुल 4 सीजन आए थे। पहले से तीसरा सीजन शंकर नाग, चौथा सीजन कविता लंकेश ने डायरेक्ट किए थे। यह शो आर.के.नारायण की शॉर्ट स्टोरीज और नॉवेल पर बेस्ड था। शो में मास्टर मंजुनाथ, गिरीश कर्नाड, वैशाली कासरवल्ली और बी.जयश्री जैसे कलाकार नजर आए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।