'मेघनाद' का बेटा बना रामायण का सूत्रधार, आ रहा है Doordarshan के कल्ट शो की धरोहर का सफरनामा
रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय अरोड़ा के बेटे ने सागर फिल्म्स संग हाथ मिलाया है।

मेघनाद बना था ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
39 साल पहले टीवी पर आई थी रामायण
अब नए अंदाज में पेश की शो की कहानी
मेघनाद के बेटे ने सागर फिल्म्स संग मिलाया हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 39 साल पहले दूरदर्शन टीवी चैनल पर फिल्ममेकर रामानंद सागर द्वारा सदी का सबसे यादगार माइथोलॉजिकल शो रामायण पेश किया गया था। इस पौराणिक धारावाहिक की रिलीज को करीब 4 दशक का समय बीत गया है, लेकिन अभी भी इसकी लोकप्रियता और कास्ट की चर्चा खूब होती है।
दूरदर्शन की रामायण (Ramayan) में मेघनाद का किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता विजय अरोड़ा के बेटे ने अब रामायण के पर्दे के पीछे की कहानी को दिखाने का जिम्मेदारी उठाई है और शो के मेकर्स सागर फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। आइए जानते हैं कि किस तरह से रामायण शो की धरोहर को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
रामायण के पर्दे के पीछे की कहानी
दरअसल हाल ही में रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के प्रोडक्शन हाउस सागर वर्ल्ड की तरफ से इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दूरदर्शन की रामायण में इंद्रजीत यानी मेघनाद का किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता विजय अरोड़ा के बेटे फरहाद अरोड़ा नजर आ रहे हैं। फरहाद इस वीडियो में रामायण शो से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान फरहाद अरोड़ा ने ये एलान किया है कि अब वह सागर वर्ल्ड के माध्यम से रामायण टीवी शो के मेकिंग को लेकर एक स्पेशल डॉक्युमेंट्री सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसे अगले महीने दिसंबर के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। इस डॉक्यू सीरीज में धारावाहिक की धरोहर को दर्शाया जाएगा और किस तरह से दूरदर्शन (Doordarshan) का ये कल्ट क्लासिक शो बनकर तैयार हुआ, उसकी पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
View this post on Instagram
इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हो गई है और वे रामायण शो के बिहाइंड द सीन्स संबंधित इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
39 सालों से कल्ट बना हुआ है शो
रामानंद सागर की रामायण को करीब 4 दशकों को समय बीत चुका है। इसके बावजूद इसे आज भी छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय और यादगार माइथोलॉजिकल शो के तौर पर जाना जाता है। इन 39 सालों के दौरान दर्शकों की डिमांड पर दूरदर्शन पर रामायण को कई बार री-टेलीकास्ट भी किया जा चुका है। कोविड 19 के दौर में भी रामायण शो दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।