Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दीया और बाती हम' की 'संध्या बींदणी' का डांस देख भड़के फैंस, कहा- 'ये क्या मजाक चल रहा है'

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 03 Jun 2021 03:10 PM (IST)

    शादी के बाद भले ही दीपिका ने शोबिज को अलविदा कह दिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं। दीपिका आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियोज के साथ फैंस को एंटरटेन करती हैं। अब दीपिका का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में है।

    Hero Image
    Photo Credit - Deepika Singh Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का फेमस धारावाहिक 'दीया और बाती हम' से घर घर में पहचान बनाने वाली संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह आज ​किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दीपिका सिंह को इस शो एक अगल पहचान मिली थी। शादी के बाद भले ही दीपिका ने शोबिज को अलविदा कह दिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं। दीपिका आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियोज के साथ फैंस को एंटरटेन करती हैं। इसी बीच अब दीपिका का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर पसंद करने के बजाय फैंस उनका मजाक बना रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

    दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अमेरिकन रैपर कार्डी बी के 'अप' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका के डांस मूव्स को लेकर फैंस हैरान रह गए हैं। हलांकि दीपिका ने इस गाने पर डांस करने और फैंस को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश की लेकिन उनके फैंस को उनका डांस मूव्स बिल्कुल पसंद नहीं आए। हलांकि जहां कुछ लोगों को दीपिका सिंह का डांस पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ ने इसे लेकर अपनी नापसंदगी भी जाहिर की है।

    इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे पता है यह सही है।' इस वीडियो को देखने के बाद यूजर इस पर मजेदार कमेंट रहे हैं। एक ने दीपिका के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, 'क्या ये कोई मजाक चल रहा है?' वहीं एक ने लिखा, 'मैं आपकी एक्टिंग का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन डांस बिलकुल नहीं।'