Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओह नो, आने वाली है दिव्यांका की सौतन, क्या होगा अब

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Thu, 02 Feb 2017 04:57 PM (IST)

    दिव्यांका के रियल हस्बैंड 'ये है मोहब्बतें' में एसीपी का किरदार निभा रहे हैं और अब तक शो में उनकी किसी लव इंटरेस्ट को नहीं दिखाया गया था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    ओह नो, आने वाली है दिव्यांका की सौतन, क्या होगा अब

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शीर्षक पढ़कर आप भी सोच में पड़ गये होंगे, कि कहीं आपकी पसंदीदा जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को तो किसी की नज़र नहीं लग गयी। क्या अब दिव्यांका की भी सौतन आयेगी? तो हम आपकी ग़लतफ़हमियों को दूर कर देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, हम यहां रियल नहीं, रील लाइफ़ की बात कर रहे हैं। यह तो आप जानते ही हैं कि उनके रियल हस्बैंड 'ये है मोहब्बतें' में एसीपी का किरदार निभा रहे हैं और अब तक शो में उनकी किसी लव इंटरेस्ट को नहीं दिखाया गया था। कुछ दिनों के लिए उनकी ट्यूनिंग मिहिका से हुई थी, लेकिन बाद में ट्रैक में बदलाव आ गये थे। अब नयी ख़बर यह है कि शो में विवेक दहिया की लीडिंग लेडी की एंट्री होने वाली है। खास बात यह है कि जिस अभिनेत्री की एंट्री हो रही है, आप उन्हें पहले से जानते हैं।

    इसे भी पढ़ें- पेशवा बाजीराव बनने के लिए रूद्र को करना पड़ा ये काम

    आपने उन्हें छोटे पर्दे से अधिक बड़े पर्दे पर देखा है। मेरे डैड की मारूति जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं बेनजीर शेख शो में विवेक के अपोजिट नजर आने वाली हैं। शो में जल्द ही उनका ट्रैक शुरू होगा। ख़बर है कि शो में उनकी एंट्री इसी हफ्ते हो जायेगी। रियल लाइफ में तो विवेक को दिव्यांका जैसी बेइंतहा प्यार करने वाली बीवी मिली ही है, देखना यह है कि रील लाइफ़ वाली उनकी प्रेमिका कैसी होंगी।