Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TV Actors Love Story: रब ने नहीं टीवी ने बनाई इन कपल्स की जोड़ी, साथ काम करते-करते एक-दूजे से हुई मोहब्बत

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 06:52 PM (IST)

    Tv Actors Love Story टेलीविजन एक्टर्स घंटो-घंटो एक-दूसरे के साथ सेट पर शूटिंग करते हैं। ऐसे में ये एक्टर्स एक-दूसरे के स्वभाव से भी वाकिफ होते हैं। टीवी इंडस्ट्री में तो कई ऐसे कपल्स हैं. जिनके प्यार की कहानी शूटिंग सेट से ही शुरू हुई।

    Hero Image
    these tv actors real life love story started from television show. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।Tv Actors Love Story: टेलीविजन में सितारे एक-दूसरे के साथ सालों-सालों काम करते हैं। लगभग पूरे महीने ही सितारे 8 से 10 घंटे सेट पर गुजारते हैं, यही वजह है कि ये एक्टर्स और एक्ट्रेसेस एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानते और समझते हैं। लेकिन कई कपल्स ऐसे हैं, जो सेट पर एक-दूसरे को समझते हुए ही एक-दूजे से प्यार कर बैठते हैं। इनमें से कई एक्टर्स के प्यार को मंजिल मिलती है तो किसी का अफेयर शूटिंग के साथ ही खत्म हो जाता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मुलाकात शूटिंग सेट पर हुई और उन्होंने न सिर्फ अपने प्यार का इजहार किया, बल्कि एक-दूजे का जिंदगी भर हाथ भी थामा। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया

    दिव्यांका त्रिपाठी को उनका असली हमसफर सीरियल के सेट पर ही मिला था। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात एकता कपूर के डेली सोप 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। शो में भले ही करण पटेल ने दिव्यांका का लव इंटरेस्ट निभाया हो, लेकिन असल जिंदगी की कहानी तो उनकी विवेक दहिया के साथ ही लिखी गई। शरद मल्होत्रा से अलग होने के काफी समय बाद विवेक दहिया दिव्यांका की जिंदगी में प्यार बनकर आए। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी। दोनों की शादी को लगभग 6 साल हो चुके हैं और दोनों ही अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।

    नील भट्ट - ऐश्वर्या शर्मा

    नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात भी टीवी शो के सेट पर हुई थी। ये दोनों 'गुम हैं किसी के प्यार में' सीरियल में नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ में काम करते-करते एक-दूसरे से प्यार हुआ और बीते साल 2021 में एक-दूसरे संग सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इनकी रिसेप्शन पार्टी में रेखा खास मेहमान बनकर पहुंची थीं। दोनों अब भी शो का हिस्सा हैं।

    गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी

    गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने शो 'रामायण' में साथ में काम किया। पौराणिक शो में दोनों ने राम और सीता का किरदार निभाया था। एक तरफ जहां दोनों को ऑन-स्क्रीन राम और सीता की जोड़ी में फैंस ने खूब पसंद किया, तो वही दोनों के बीच भी इसी शो के दौरान प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी कर ली और अब दोनों खूबसूरत बेटी के प्राउड पेरेंट हैं।

    महेश शेट्टी-अनीशा कपूर

    सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त और पवित्र रिश्ता एक्टर महेश शेट्टी ने भी अपनी को-स्टार और एक्ट्रेस अनीशा कपूर से शादी की थी। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस तो शेयर नहीं किया, लेकिन दोनों ने एक ही शो 'घर एक सपना' में काम किया था। इसके बाद दोनों ने साथ काम तो नहीं किया, लेकिन इनके प्यार की कहानी आगे बढ़ चुकी थी और दोनों ने 20 नवंबर 2011 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे से शादी की।

    हितेन तेजवानी-गौरी प्रधान

    एक समय पर हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान टेलीविजन के सबसे रोमांटिक और लोकप्रिय कपल्स में से एक थे। हितेन और गौरी ने साथ में सीरियल 'कुटुम्भ' में काम किया था। इसके बाद एकता कपूर ने दोनों को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कास्ट किया। इस शो से ही दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। हालांकि जहां हितेन थोड़े फ्रेंडली स्वभाव के हैं तो वही दूसरी तरफ गौरी काफी रिजर्व नेचर की हैं। लेकिन कहते हैं न जब मिलना हो तो इन्सान मिल ही जाता है। इन दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और उसके बाद दोनों ने 29 अप्रैल 2014 में शादी कर ली। आज के समय में दोनों अपनी शादी शुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

    राम कपूर- गौतमी गाडगिल

    राम कपूर की लव स्टोरी भी टीवी के परदे से ही शुरू हुई थी। उनकी और गौतमी की पहली मुलाकात सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। हालांकि दोनों इस शो के खत्म होने के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए, लेकिन फैंस ने दोनों के बीच पक रही खिचड़ी को पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों ने अपने परिवार को मनाया और वेलेंटाइन डे के खास मौके पर साल 2003 में शादी कर ली।

    रवि दुबे-सरगुन मेहता

    रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी इंडस्ट्री के सबसे लवेबल कपल्स में से एक हैं। दोनों ने सीरियल 12/24 करोल बाग में साथ में काम किया था और शो में पति पत्नी का किरदार निभाया था। जब ये दोनों लुक टेस्ट पर मिले तो दोनों को एक-दूसरे का स्वभाव अजीब लगा, लेकिन साथ काम करते-करते दोनों ने एक दूसरे को समझना स्टार्ट किया। दोनों के बीच दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने इसके बाद नच बलिये पर अपने प्यार का इजहार किया। इन दोनों की शादी 7 दिसंबर 2013 में हुई थी।