Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Divya Agarwal: बिजनेसमैन संग सगाई के बाद ‘गोल्ड डिगर’ कहने पर भड़की दिव्या, कहा- मेरे पिछले रिलेशनशिप की बात..

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 11:41 AM (IST)

    Divya Agarwal दिव्या अग्रवाल का इस साल का जन्मदिन बेहद ही खास और यादगार रहा है। दिव्या ने अपने बर्थडे पर बिजनेसमैन अपूर्व संग सगाई है। सगाई की कई रोमा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit : Divya Agarwal Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT Winner Divya Agarwal: 'बिग बॉस ओटीटी' विनर दिव्या अग्रवाल हमेशा ही खबरों में बनीं हुई हैं। दिव्या बिग बॉस जीतने के बाद खूब चर्चा में आई हैं। इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी न्यूज बनीं रहती हैं। लंबे वक्त तक एक्टर वरुण सूद को डेट करने के बाद दोनों के ब्रेकअप ने हर किसी को काफी हैरान किया। वहीं अब ब्रेकअप के बाद दिव्या को उनका नया प्यार मिल गया है। उन्होंने हाल ही में अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर ली है। अचानक ही दिव्या की सगाई की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। लेकिन दिव्या और अपूर्व की सगाई उनके फैंस को रास नहीं आई। सोशल मीडिया पर लगातार दिव्या ट्रोलर्स के निशाने पर बनी हुई हैं। ट्रोल्स उन्हें भला बुरा बोलने के साथ ही उन्हें गोल्ड डिगर तक कह रहे हैं। वहीं अब गोल्ड डिगर कहने पर दिव्या ने रिएक्ट किया है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिव्या ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

    दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया है। इस बातचीत में उन्होंने कहा, 'अब मेरी सगाई अपूर्व पडगांवकर से हो चुकी है। ऐसे में अब फैंस और ट्रोल्स को थोड़ा संवेदनशील होना चाहिए। अब किसी को भी मेरे पिछले रिलेशनशिप की बात नहीं करनी चाहिए। आज में अपूर्व के साथ अपने आने वाले जीवन को लेकर काफी खुश हूं। उनके साथ अपनी पूरी लाइफ अच्छे से बिताना चाहती हूं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

    दिव्या ने पहले भी किया था अपूर्व डेट  

    आपको बता दें कि दिव्या ने अपूर्व को पिछले करीब सात सालों से जानती हैं। दानों ने साल 2015-18 के बीच में एक दूसरे को डेट भी किया था, लेकिन उनका ये रिश्ता किन्हीं वजहों से टूट गया था। हालांकि दोनों के बीच हमेशा ही बनी रही। इसके बाद दिव्या की लाइफ में एक्टर वरुण सूद ने एंट्री की और लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे। दिव्या और वरुण की मुलाकात 'ऐस ऑफ स्पेस' के दौरान हुई थी। इसी के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। बता दें कि वरुण सूद से पहले दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा को डेट किया था।

    अपूर्व ने जन्मदिन पर दिव्या को पहनाई सगाई की अंगूठी

    आपको बता दें कि दिव्या ने इसी महीने 5 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उनके जन्मदिन पर ही उनके ब्वॉयफ्रेंड अपूर्व ने उन्हें प्रपोज करते हुए उन्हें रिंक पहना कर अपना बना लिया। दोनों की सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं फैंस ने दिव्या और अपूर्व की सगाई की खबर पर जमकर रिएक्शन दिए।