Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amit Tondon ने कई बार दिया था पत्नी को धोखा, आ गई थी तलाक की नौबत, फिर कैसे हुए एक?

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 12 Nov 2024 01:37 PM (IST)

    Amit Tondon shocking confession टीवी के पॉपुलर शो दिल मिल गए और ये हैं मौहब्बतें में नजर आने वाले एक्टर अमित टंडन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। अमित ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। एक्टर ने बताया कि शादी के कई साल बाद तक वो अपनी पत्नी रूबी को धोखा देते रहे थे।

    Hero Image
    अमित टंडन ने किया बड़ा खुलासा (Photo credit- Instagram)

    नई दिल्ली: Amit Tondon Shocking Confession: टीवी के मशहूर एक्टर रहे अमित टंडन तो आपको याद ही होंगे। अमित ने टीवी के कई पॉपुलर शोज में काम किया है। एक्टर को इंडियन आइडल 1 में भी देखा गया था। इस वक्त एक्टर अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि शादी के बाद भी वो अपनी पत्नि को धोखा देते रहे थे वो भी कई बार।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई लड़िकयों के साथ रहा अफेयर

    अमित टंडन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने करियर में झेले स्ट्रगल को लेकर बात की। बातचीत में उन्होंने अपने लगभग टूट चुके रिश्ते पर भी खुलकर अपनी बात सामने रखी। पॉडकास्ट में उनसे पुछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर को चीट किया? इसके जवाब में अमित ने कहा,

    'हां, मैंने किया। हां मेरी जिंदगी ऐसे कई मौके आए जब मैंने। मुझे नहीं पता इसे कैसे कहूं'।

    अमित ने बताया कि अमेरिका में हुए 9/11 में उनकी पहली गर्लफ्रेंड की मौत हो गई थी। इस घटना से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा था। इसके बाद वो भारत आ गए और अपने करियर पर फोक्सड हो गए। साल 2007 में अमित ने रूबी जोकि पेशे से डॉक्टर हैं से शादी की थी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा चल नहीं सका।

    ये भी पढ़ें- शक्तिमान के नाम पर Mukesh Khanna ने लगा दिया चूना, 19 साल बाद भी अधूरी रह गई फैंस की हसरत

    अलग होने के बाद फिर कैसे हुआ पैचअप?

    अमित ने बताया कैसे शादी के बाद भी उनका कई लड़कियों के साथ अफेयर रहा और शुरु में उनकी पत्नि को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। जब उनकी पत्नि को इसका पता चला तो वो अंदर से टूट गईं। हालांकि पहले दोनों को लगा की एक बच्चा उनके टूटे रिश्ते को फिर से नया और मजबूत कर देगा पर ऐसा नहीं हुआ। अलग होने के दौरान भी अमित ने माना की वो कई रिश्तों में रहे।

    उन्होंने कहा, 'जब चीजें हमारे लिए एक साथ संभालना बहुत मुश्किल हो गईं, तो हमने 2017 में तलाक के लिए अर्जी डाल दी थी। हम दोनों आगे बढ़ गए थे। हालांकि भगवान की कृपा से हम पिछले साल फिर साथ हो गए'। दोनों ने पिछले साल 2023 में अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और वे तब से साथ हैं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जिनाया है।

    अमित टंडन की प्रोफेशनल लाइफ

    बात करें अमित टंडन के प्रोफेशनल लाइफ की तो उन्होंने सिंगिंग और एक्टिंग दोनों में हाथ आजमाया। 2004 में वो इंडियन आइडल के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने टीवी सिरियल 'कैसा ये प्यार' से डेब्यू किया। अमित को फेम साल 2008 में 'दिल मिल गए' में अपने किरदार से मिला। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में 'कसम तेरे प्यार की में देखा गया था'।

    ये भी पढ़ें- 'अनुपमा' की असल जिंदगी में आई मुसीबत, रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी को क्यों भेजा लीगल नोटिस?