Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'देवों के देव महादेव' की पार्वती का नाइट पार्टी वीडियो वायरल! एक्ट्रेस को बैकलेस ड्रेस में देखकर भड़के लोग

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 04:51 PM (IST)

     पूजा बनर्जी ने टीवी शोज के अलावा बंगाली इंडस्ट्री में भी काम किया है। इसके साथ ही छठ के पावन अवसर पर पूजा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया है। पूजा पवन सिंह के साथ छठ गीत उगी सुरुज देव में उनकी पत्नी के किरदार में नजर आईं थीं।

    Hero Image
    Photo Credit : Puja Banerjee Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Puja Banerjee Bold Video: टीवी का फेमस धार्मिक शो 'देवों के देव महादेव' दर्शकों के फेवरेट शोज में एक रहा है। इस शो के सभी कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं शो में पार्वती के रोल को भी काफी पसंद किया गया था। पार्वती का अहम किरदार एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने निभाया है। पूजा ने शो में भले ही संस्कारी किरदार निभाया हो, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड हैं। पूजा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो से भरा हुआ है। इस बीच पूजा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका बोल्ड लुक देखते ही बन रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूजा बनर्जी के लुक ने लोगों को किया दंग

    पार्वती यानी पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पूजा समंदर के बीचों-बीच नाव पर पार्टी करती दिख रही हैं। इस दौरान उनकी हॉटनेस बस देखते ही बन रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा ने फुल बैकलेस और शॉर्ट वन पीस ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन कर रखा है। वहीं हवा में उड़ते पूजा के बाल उन्हें और भी हॉट बना रहा है। गहरे समुद्र के बीच पार्टी करते हुए पूजा बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja)

    लुक को देखकर फैंस ने खुली रह गईं आंखें

    पूजा बनर्जी के इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर कहां एक तरफ यूजर्स पूजा के लुक पर फिदा हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों को उनका ये अवतार पसंद नहीं आ रहा है। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आप एक बच्चे की मां हैं आपको ये सब शोभा देता है क्या? और कहा हैं आपके हस्बैंड जो ये सब तमाशा देखते हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज आपने मार डाला कसम से।' वहीं एक लिखता है, 'आपने मां पार्वती का रोल निभाया है, आपको ऐसे कपड़े शोभा नहीं देते हैं।' इस तरह के कई और कमेंट पूजा के इस वीडियो पर हैं। वहीं अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर लगातार व्यूज बढ़ते जा रहे हैं।