Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'देवों के देव महादेव की पार्वती' को डोरियों वाली ब्रालेट में देख भड़के लोग, कहा- 'आपने मां पार्वती का रोल...'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 03 Feb 2023 11:36 AM (IST)

    देवों के देव महादेव में पार्वती का रोल निभाने वाली पूजा बनर्जी हिंदी के अलावा बंगाली इंडस्ट्री का भी एक जाना-माना नाम हैं। करियर में पूजा कई टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। एक्टिंग के साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Puja Banerjee Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Devon Ke Dev Mahadev Puja Banerjee Bold Photos: टीवी का फेमस धार्मिक शो 'देवों के देव महादेव' दर्शकों का फेवरेट शो रहा है। शो ही नहीं बल्कि इसके सभी किरदार भी दर्शकों के फेवरेट रहे हैं। इस शो में पार्वती के रोल को काफी पसंद किया गया था। पार्वती के रोल ने एक्ट्रेस पूजा बनर्जी को एक खास पहचान दिलाई है। पूजा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रियल लाइफ में हैं बेहद बोल्ड

    'देवों के देव महादेव' में भले ही पूजा बनर्जी ने सिंपल रोल निभाया हो, लेकिन रियल लाइफ में वो काफी बोल्ड हैं। एक्टिंग के साथ पूजा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच उनका एक बोल्ड वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़े हैं। इस वीडियो में पूजा ब्रालेट पहन डांस करती दिख रही हैं। उनका ये लुक फैंस को हैरान करता दिख रहा है।

    ब्रालेट में नजर आईं पूजा

    पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा ने गोल्डन कलर की डोरियों वाली ब्रालेट पहनी हुई। इसके साथ ही पूजा ने नीचे क्रीम कलर की लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ पूजा ने अपने बालों को ओपन किया है। इस लुक में पूजा को देखकर फैंस अपने होश खो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा इस ड्रेस को पहनकर डांस करती दिख रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja)

    फैंस कर रहे हैं पूजा को ट्रोल

    पूजा बनर्जी के इस लुक को देखकर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'सब उर्फी जावेद को कॉपी करने लगे हैं। मेरा देश बदल रहा है।' एक दूसरे ने लिखा, 'उर्फी जावेद तो ऐसे ही बदनाम है।' एक ने लिखा, 'आपने कभी पर्दे पर मां पार्वती का रोल निभाया था। भूल कैसे सकती हैं।' इस तरह के कई और कमेंट्स पूजा के इस वीडियो पर आ रहे हैं।