विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonarika Bhadoria: मां बनने वाली हैं टीवी की पार्वती, व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Published: Sun, 14 Sep 2025 02:36 PM (IST)

देवों के देव महादेव में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया और उनके बिजनेसमैन पति विकास पाराशर बहुत ...और पढ़ें

मां बनने वाली हैं देवों के देव महादेव की पार्वती (फोटो-इंस्टाग्राम)
मां बनने वाली हैं देवों के देव महादेव की पार्वती (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. प्रेग्नेंट हैं टीवी की पार्वती
  2. सोनारिका भदौरिया ने शेयर की तस्वीर
  3. फरवरी 2024 में की थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देवों के देव...महादेव में देवी पार्वती की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने फरवरी 2024 में शादी की थी। राजस्थान के रणथंभौर स्थित नाहरगढ़ पैलेस में एक भव्य समारोह में कपल ने सात फेरे लिए थे। अब शादी के लगभग डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस के घर में खुशियों ने दस्तक दी है।

सोनाली ने बिजनेसमैन विकास पाराशर से शादी की थी। कपल बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर एक क्यूट पोस्ट के जरिए उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।

सोनारिका ने शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट

14 सितंबर को सोनारिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विकास के साथ ट्विनिंग करते हुए व्हाइट लेस बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया,"हमारा अब तक का सबसे बड़ा एडवेंचर।" इस खबर के बाद से सोनारिका के फैंस काफी एक्साइटेड हैं और वो जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हनीमून पर पति के साथ रोमांटिक हुईं TV की 'पार्वती', वन मंथ एनिवर्सरी पर शेयर की तस्वीर

फरवरी 2024 में की थी शादी

सोनारिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि साल 2024 में विकास से शादी करने से पहले उन्होंने सात साल तक उन्हें डेट किया था। शादी के बाद ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हम इस बारे में अक्सर बात करते रहते हैं ताकि ऐसा न लगे कि हम शादीशुदा हैं। अभी तक वो एहसास ही नहीं आ रहा है। मुझे लगता है कि अभी तक हमें इसका एहसास नहीं हुआ है, हम इतने लंबे समय से साथ में हैं।"

उन्होंने आगे कहा,'एक दिन मैं अपनी मासी के घर डिनर पर गई और मेरी मासी जी ने कहा कि तुम लोगों को देखकर लगता ही नहीं है कि तुम शादीशुदा कपल हो। मैं खुश हूं और उम्मीद करती हूं कि ऐसा ही चलता रहे।'

View this post on Instagram

A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika)

कैसे हुई थी विकास से मुलाकात?

सोनारीका की मुलाकात विकास से जिम में हुई थी। विकास सोनारिका के भाई के दोस्त थे। यहीं से इनका रिश्ता शुरू हुआ। सोनारिका भदौरिया ने 2011 में 'तुम देना साथ मेरा' शो से टेलीविजन पर शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें शो 'देवों के देव... महादेव' में देवी पार्वती के किरदार ने खूब पॉपुलैरिटी मिली। उनके चेहरे की मासूमियत ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें- TV पर संस्कारी और रियल लाइफ में Hot है 32 साल की ये हसीना, लेटेस्ट बिकिनी फोटोज ने इंटरनेट पर लगा दी आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।