विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Daisy Shah And Archana Gautam Fight: सोशल मीडिया पर भिड़ी अर्चना और डेजी, बोली- 'उंगली नहीं करना मुझे'

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 27 Jul 2023 05:58 PM (IST)

Daisy Shah And Archana Gautam Fight खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही अर्चना गौतम ( Archana Gautam ) ...और पढ़ें

Daisy Shah and Archana Gautam Fight Photo Credit Instagram
Daisy Shah and Archana Gautam Fight Photo Credit Instagram

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर फाइट कर रही हैं डेजी और अर्चना
  2. 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ रही हैं दोनों
  3. उंगली नहीं करना मुझे- अर्चना गौतम

 नई दिल्ली, जेएनएन। Daisy Shah And Archana Gautam Fight: दर्शकों को टीवी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13'  पसंद आ रहा है।  शो में कई जाने पहचाने चेहरे नजर आ रहे हैं, लेकिन अब ये शो एक खास वजह से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, इस शो में 'बिग बॉस 16' में नजर आ चुकी अर्चना गौतम (Archana Gautam) और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) भी नजर आ रही हैं। शो के बाद ये दो हसीनाएं अब सोशल मीडिया पर भिड़ती नजर आ रही हैं।

अर्चना गौतम और डेजी शाह की लड़ाई

एक इंटरव्यू में डेजी शाह से अर्चना गौतम को लेकर सवाल किया गया है वो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को एंटरटेन कर रही हैं, तो डेजी ने इससे इनकार किया। डेजी ने कहा कि वह उन्हें मजाकिया नहीं लगीं। ऐसे में अब मेरठ की अर्चना ने इंस्टाग्राम पर डेज़ी को जवाब दिया।

अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 2 बार एलिमिनेट किया है ना इसलिए डेजी शाह नाराज हैं मुझसे, कोई नहीं बाबू यह एक शो है। हमें एंटरटेनमेंट करने या स्टंट करने के लिए ही कलर्स पैसा देता है। बस शांत हो जाओ बाबू। मुझे इंडिया बहुत प्यार करता है।'

उंगली नहीं करना मुझे- अर्चना

अर्चना ने यहीं नहीं रुकी उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमे वह बोल रही है कि, 'देखो, उंगली नहीं करना मुझे वरना मैं हाथ कर देती हूं, फिर कुछ ज्यादा ही सच बोल देती हूं।'  अर्चना के बाद डेजी ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी पोस्ट कीं।

अपने पहले पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'चीजों और लोगों को पसंद करने का हर किसी का अपना तरीका होता है। अगर मुझे किसी का मजाक उड़ाने और लोगों को भड़काने का तरीका पसंद नहीं है तो मुझे पसंद नहीं है। शो में स्टंट करते समय एक इंसान का दूसरों के प्रति अनादर मूर्खता है। चैनल आपको केवल वही दिखाता है जो आप देखना चाहते हैं।'