विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kundali Bhagya में होने जा रहा बड़ा बदलाव, कस्तूरी बनर्जी को रिप्लेस करेंगी 'लूडो' की ये एक्ट्रेस

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Tue, 03 Nov 2020 05:01 PM (IST)

फेमस टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ में बड़ा बदलाव आने वाला है। ‘क्राइम पेट्रोल’ फेम गीतांजलि मिश्रा बालाजी सेट पर 4 ...और पढ़ें

Photo Credit - Geetanjali Mishra Instagram Account
Photo Credit - Geetanjali Mishra Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित फेमस टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ में बड़ा बदलाव आने वाला है। ‘क्राइम पेट्रोल’ फेम गीतांजलि मिश्रा, बालाजी सेट पर 4 साल में 3 बार अपना जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, क्योंकि वो ‘कुंडली भाग्य’ में कस्तूरी बनर्जी को रिप्लेस करने वाली हैं। जी हां कुंडली भाग्य में आप आपको कस्तूरी की जगह बहुत जल्द गीतंजलि दिखाई देंगी।

गीतांजलि के लिए ये डबल गुड न्यूज़ है, क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लूडो’ भी 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए गीतांजलि मिश्रा कहती हैं, ‘ऐसा लगता है कि अपने दूसरे घर में वापस आ रही हूं। मैं पिछले कुछ सालों से बालाजी के सेट पर अपना जन्मदिन मना रही हूं और इस साल भी यह किस्मत में था। ये नवम्बर मेरे लिए अच्छा है, क्योंकि मेरे पास फिल्म ‘लूडो’ (अनुराग बसु दा द्वारा) भी है जो 12 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। चरित्र को बदलना हमेशा एक चुनौती होती है, लेकिन मुझे चुनौतियों से खेलना पसंद है और मुझे उम्मीद है कि उम्मीदें पूरी होंगी’।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गीतंजलि ने कस्तूरी के बारे में कहा, ‘वो एक अच्छी अभिनेत्री हैं। वो अपनी पर्सनल वजहों के चलते शो छोड़ रही हैं। मैं ख़ुश हूं जल्दी ही मैं सीरियल में नज़र आऊंगी’। आपको बता दें कि गीतांजलि कई सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं जैसे, बालिका वधु, नागिन 3, एक लक्ष्या, कार्तिक पूर्णिमा, अघोरी, सोहनी महिवाल, संगम, रंग रसिया, रणबीर रानो, पिया का घर, मटी की बन्नो, मन वासनाई, मायके से बंदी दोर, जय मां वैष्णो देवी, एक लद्दाखी अंजनी क्राइम पेट्रोल आदि। गीतांजलि को आखिरी बार वेब सीरीज ‘अभय 2’ में देखा गया था जहां उन्होंने चंकी पांडे की पत्नी की भूमिका निभाई थी। उनका पिछला टीवी शो कार्तिक पूर्णिमा था।