Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने शायराना अंदाज में दी फैंस को हेल्थ अपडेट, ट्वीट कर कहा- ठोको ताली

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Fri, 11 Feb 2022 07:32 AM (IST)

    सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी घबरा गए थे। लेकिन अब धीरे-धीरे सुनील ग्रोवर रिकवर हो रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने अपने फैन्स को अपने स्वास्थ्य की अपडेट देने के लिए शायराना अंदाज अपनाया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

    Hero Image
    comedian sunil grover give his health update to his fans and thank them in poetic ways. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के हार्ट सर्जरी की खबर सामने आने के बाद न सिर्फ उनके इंडस्ट्री फ्रेंड्स बल्कि उनको चाहने वाले लाखों फैंस भी काफी परेशान हो गए थे। हर कोई सुनील ग्रोवर के जल्द से जल्द घर लौटने और सही होने की प्रार्थना कर रहा था। अपनी हार्ट सर्जरी के बाद कुछ दिनों पहले ही सुनील ग्रोवर अपने घर लौटे थे और आराम कर रहे थे। लेकिन अब अपनी तबीयत में सुधार आने के बाद सुनील ग्रोवर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना नहीं भूले, उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने फैंस को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शायरना अंदाज में सुनील ग्रोवर ने किया धन्यवाद

    अपने फैंस के ढ़ेर सारे प्यार और प्रार्थनाओं के लिए डॉ मशहूर गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर ने हमेशा की तरह अलग अंदाज अपनाते हुए उनका धन्यवाद किया और आभार जताया। सुनील ग्रोवर ने ट्विटर के जरिए अपने स्वास्थ्य के बारे में अपने फैंस को शायराना अंदाज में बताया। सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया, मेरी चल रही है हीलिंग। आप सबकी दुआओं के लिए ग्रैटिट्यूड है मेरी फीलिंग'। इसके नीचे नवजोत सिंह सिद्धू के अंदाज में सुनील ग्रोवर ने लिखा ठोको ताली'।

    इस वजह से अस्पताल में हुए थे भर्ती

    रिपोर्ट्स की माने तो सुनील ग्रोवर को हार्ट में ब्लॉकेज होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद रिकवर होने के लिए उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ा। उनकी हार्ट सर्जरी की खबर सुनकर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनके को स्टार कपिल शर्मा और अली असगर भी काफी हैरान हो गए थे। वहीं एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने भी ट्वीट कर सुनील ग्रोवर की हेल्थ पर चिंता जताई थी।

    अपनी कॉमेडी से जीता सबका दिल

    सुनील ग्रोवर ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। वह सलमान खान के साथ भारत, अक्षय कुमार के साथ गब्बर इज बैक और आमिर सहित कई बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन-स्पेस शेयर कर चुके हैं। हालांकि सुनील ग्रोवर ने परदे पर कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं। लेकिन जिन किरदारों के लिए उन्हें ऑडियंस का बेशुमार प्यार मिला वह थे उनके गुत्थी, मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के किरदार। जिनसे उन्होंने सिर्फ लोगों को हंसाया नहीं बल्कि खुद भी इन किरदारों को जिया।