Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan 3: चांद पर पहुंचा भारत! अंतरिक्ष की गहराइयां हैं पसंद तो देख सकते हैं डिस्कवरी के ये शोज

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 05:51 PM (IST)

    Chandrayaan 3 Discovery Shows भारतीयों के लिए चंद्रयान 3 की लैंडिंग गर्व का विषय है। पूरे देश की नजरें इस वक्त चंद्रयान 3 पर टिकी हैं। इसकी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए दुआएं और कामनाएं की जा रही रहैं। इस अद्भुत पल का दीदार करने के लिए सभी टीवी स्क्रींस से चिपके हुए हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

    Hero Image
    डिस्कवरी चैनल पर कई कार्यक्रम इससे जुड़े हैं। फोटो- डिस्कवरी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Chandrayaan 3 Landing: पूरी दुनिया देख रही है कि अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाला है। जैसे-जैसे भारत इस मिशन में आगे बढ़ रहा है, यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रोद्योगिकी उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरिक्ष और चांद से जुड़ी घटनाओं में दिलचस्पी पखने वालों के लिए डिस्कवरी चैनल पर कुछ बेहतरीन कार्यक्रम मौजूद हैं, जिनका प्रसारण किया जा रहा है। 

    भारत स्पेस ओडिसी (India’s Space Odyssey)

    भारत ने चंद्रमा और मंगल ग्रह पर सफल अंतरिक्ष मिशन किए हैं। यह छह दशकों में कड़ी मेहनत से बनाए गए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को दिखाता है, जो अब अंतरिक्ष की खोज में भारत को लीडर बनाने के लिए तैयार है। इंडियाज स्पेस ओडिसी शो 23 अगस्त, 2023 को रात 9:00 बजे डिस्कवरी साइंस पर प्रसारित होगा।

    गगनयान- भारत की अंतरिक्ष उड़ान

    मिडिटेक स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह शो भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की बहादुरी और चुनौतीपूर्ण यात्रा को दिखाता है, जिसमें देश के अपने आधुनिक क्रायोजेनिक इंजन को बनाना, उड़ानों का परीक्षण, अंतरिक्ष यात्रा की योजना से लेकर अंतिम तैयारी तक शामिल है।

    इस शो में आपको अंतरिक्ष से जुडी फुटेज, ग्राफिक्स के जरिए कठिन प्रक्रियाओं और मानव अंतरिक्ष उड़ान के खतरों को दिखाया जाएगा। यह कार्यक्रम 24 अगस्त 2023 को दोपहर 1:00 बजे डिस्कवरी चैनल पर और 26 अगस्त 2023 को रात 9:00 बजे डिस्कवरी साइंस पर प्रसारित होगा।

    मूनबाउंड (Moonbound)

    यह एक डॉक्युमेंट्री है, जो 2010 में शुरू हुए टीम इंडस के चंद्रमा पर एक रोवर उतारने के प्रयास को दिखाती है। सुजाता कुलश्रेष्ठ और अभिमन्यु तिवारी द्वारा निर्देशित मूनबाउंड डॉक्युमेंट्री में दर्शकों को 2010 की नई दिल्ली देखने को मिलेगी।

    इस साल जब सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल नारायण गूगल लूनर एक्स प्राइज प्रतियोगिता नहीं जीत पाए, तब चक्रवर्ती ने कहा- "एक पोस्ट, जो आम लोगों को चंद्रमा पर दौड़ लगाने का साहस कराती है।'' मूनबाउंड डॉक्युमेंट्री 25 अगस्त 2023 को दोपहर 1:00 बजे डिस्कवरी चैनल पर और 27 अगस्त 2023 को रात 9:00 बजे डिस्कवरी साइंस पर प्रसारित होगी।

    हाउ द यूनिवर्स वर्क्स (How The Universe Works)

    समय की शुरुआत से तारे, आकाशगंगा, ग्रह और सौर मंडल और भी बहुत कुछ व्यक्तिगत रूप से भी और साथ मिलकर भी काम कर रहे हैं। हाउ द यूनिवर्स वर्क्स हमारी दुनिया की आंतरिक कार्यप्रणाली को दिखाता है। साथ ही ब्लैक होल, सुपरनोवा, न्यूट्रॉन तारे, डार्क एनर्जी और उन सभी टाइटैनिक ताकतों का पता लगाता है, जो हमें बताते हैं कि हम कोन हैं। 'हाउ द यूनिवर्स वर्क्स' 24 अगस्त 2023 को रात 9:00 बजे डिस्कवरी साइंस पर प्रसारित होगा।

    थ्रू द वॉर्महोल विद मॉर्गन फ्रीमैन

    (Through The Wormhole With Morgan Freeman)

    अलग-अलग वैज्ञानिक क्षेत्रों के कुछ प्रतिभाशाली वैज्ञानिक जब एक साथ मानव अस्तित्व के उन रहस्यों की खोज करते है, जिन्होंने पिछले काफी समय से मानव जाति को हैरान कर रखा है। थ्रू द वॉर्महोल विद मॉर्गन फ्रीमैन 23 अगस्त 2023 को रात 9:00 बजे डिस्कवरी साइंस पर प्रसारित होगा।

    comedy show banner
    comedy show banner