यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss के घर में कैमरे के आगे Poulomi Das ने बदले थे कपड़े, एक्ट्रेस ने खुद स्वीकार की ये बात
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ में शो से आए ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस ओटीटी 3 की एक्स कंटेस्टेंट हैं पौलोमी
- घर के अंदर ऑफ करवाना पड़ा कैमरा
- टास्क के दौरान लग गई थी पौलोमी को चोट
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हर एक बीतते एपिसोड के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 और भी ज्यादा रोचक होता जा रहा है। शो का हर एक कंटेस्टेंट इस समय कंट्रोवर्सी क्रिएट करने में लगा हुआ है ताकि अपनी पकड़ मजबूत बना सके। शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है ऐसे में दर्शकों को आए दिन एक नया तमाशा भी देखने को मिल जाता है।
हाल ही में अरमान मलिक और कृतिका मलिक का एक इंटिमेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से यूट्यूबर और उनके परिवार को काफी ज्यादा आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। वहीं जब इस बारे में एक्स कंटेस्टेंट पौलोमी दास से पूछा गया तो उन्होंने एक चौंकाने वाला जवाब दिया।
पौलोमी को लग गई थी चोट
पिंकविला से बातचीत में पौलोमी दास ने बताया कि एक बार ऐसी भी स्थिति आई थी जब उन्हें बिग बॉस के घर के अंदर कैमरे के सामने कपड़े बदलने पड़े थे। पौलोमी दास ने उस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'अगर आपने शो देखा होगा तो आपको पता होगा कि एक टास्क के दौरान मुझे बहुत ही ज्यादा चोट लग गई थी। मेरी पीठ में बहुत ही ज्यादा चोट लग गई थी जिसकी वजह से मैं ठीक से चल नहीं पा रही थी।
View this post on Instagram
मुझे कपड़े बदलने थे लेकिन चेंजिंग रूम तक जाने के लिए मुझे सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता जोकि मैं नहीं कर सकती थी। मुझे चलने में बहुत ही ज्यादा दिक्कत हो रही थी।'
यह भी पढ़ें: फिर Bigg Boss OTT 3 का हिस्सा बनेंगी पायल मलिक, घर में एंट्री को लेकर आएगा ट्विस्ट
बोलकर बंद करवाया कैमरा
इसके बाद पौलोमी ने कैमरा टीम से रिक्वेस्ट की कि वो कुछ समय के लिए कैमरा ऑफ कर दें ताकि वो अपने बेडरूम में ही कपड़े बदल सकें। पौलोमी ने कहा, मैंने उनसे रिकॉर्ड करने के लिए मना किया था। कैमरे कुल दो से तीन मिनट के लिए बंद रहे और इतनी देर में मैंने कपड़े चेंजे कर लिए। मुझे खुशी है कि ये क्लिप कहीं भी इंटरनेट पर नहीं है। पौलोमी दास ने कहा कि बिग बॉस की एडिटिंग और कैमरा टीम को सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के प्राइवेट मोमेंट्स को रिकॉर्ड करते समय सावधान रहना चाहिए।
